नोटबंदी की बरसी पर कांग्रेसियों ने निकाला जुलूस
आजमगढ़ : नोटबंदी की दूसरी बरसी पर सोमवार को कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर जनता को संगठित तरीके से लूटने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि न कालाधन वापस आया न आतंकवाद, नक्सलवाद खत्म हुआ है। भाजपा सरकार ने पूरी तरह जनता को ठगा है।
आजमगढ़ : नोटबंदी की दूसरी बरसी पर सोमवार को कांग्रेसियों ने जुलूस निकालकर नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट चौराहे पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कांग्रेसियों ने केंद्र सरकार पर जनता को संगठित तरीके से लूटने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि न काला धन वापस आया, न आतंकवाद व नक्सलवाद खत्म हुआ है। भाजपा सरकार ने पूरी तरह जनता को ठगा है।
हवलदार ¨सह ने कहा कि गत आठ नवंबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 500 व 1000 के नोटबंदी की घोषणा की थी। नोटबंदी के आड़ में भाजपा ने संगठित लूट की है जिससे देश की अर्थव्यवस्था पर गहरा प्रभाव पड़ा है। धीरे-धीरे देश की अर्थ अर्थव्यवस्था गिरती जा रही है। श्री ¨सह ने कहा जानकारों द्वारा अनुमान लगाया जा रहा है कि भविष्य में अर्थव्यवस्था पूरी तरह चरमराने वाली है। नोट बंदी का असर दीर्घकालिक होगा और इसकी मार भोली-भाली जनता को झेलना पड़ेगा। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, लालसा राय, त्रिभुवन दुबे, चंद्रपाल यादव, बेलाल अहमद, ज्ञान राम, मालती मिश्रा व जयनरायन चौहान सहित आदि लोग उपस्थित थे।