Move to Jagran APP

कांग्रेस में शामिल हो रहे ओबीसी के लोग

आजमगढ़ : कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता को देखते हुए अन्य पिछड़ा समाज सभी राजनैतिक पार्टियों को छोड़कर कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। भाजपा जिस मुद्दे पर चुनाव लड़कर आई उस मुद्दे को भुला गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 19 Nov 2018 08:54 PM (IST)Updated: Mon, 19 Nov 2018 11:00 PM (IST)
कांग्रेस में शामिल हो रहे ओबीसी के लोग
कांग्रेस में शामिल हो रहे ओबीसी के लोग

आजमगढ़ : कांग्रेस पार्टी की लोकप्रियता को देखते हुए अन्य पिछड़ा वर्ग से जुड़े लोग अन्य राजनैतिक पार्टियों को छोड़कर कांग्रेस से जुड़ रहे हैं। भाजपा जिस मुद्दे पर चुनाव लड़कर आई उस मुद्दे को भूल गई। इस लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाएगी। यह बातें अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय संयोजक एवं प्रदेश प्रभारी अनिल सैनी ने एक प्रेसवार्ता के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के निर्देश पर ओबीसी समाज को जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। प्रदेश के समस्त जिलों में ओबीसी के जिला स्तर से बूथ स्तर तक पदाधिकारियों का गठन किया जाएगा। आजादी के बाद से पिछड़ा समाज के लोगों को न्याय नहीं मिला। भाजपा के सत्ता में आने के बाद से हत्या, लूट, बलात्कार एवं आपराधिक घटनाएं बढ़ गई है। अंत में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष हवलदार ¨सह, त्रिभुवन दुबे, श्यामधारी, मूलचंद चौहान आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.