सीएए से किसी समुदाय का नहीं होगा नुकसान
मेंहनगर (आजमगढ़) स्थानीय कस्बे के वार्ड नंबर आठ आजाद नगर निवासी रणजीत सिंह के आवास पर मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष द्वारा भ्रामक प्रचार कर रहा है। इससे किसी समुदाय का कोई नुकसान नहीं होगा।
जासं, मेंहनगर (आजमगढ़) : स्थानीय कस्बे के वार्ड नंबर आठ आजाद नगर निवासी रणजीत सिंह के आवास पर मंगलवार को भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक की गई। इसमें पूर्व विधायक नरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा लाए गए नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विपक्ष द्वारा भ्रामक प्रचार कर रहा है। इससे किसी समुदाय का कोई नुकसान नहीं होगा। उन्होंने कहा कि विरोधी दलों का घटता जनाधार उनकी बैचेनी का कारण बना हुआ है। भाजपा की जबसे सरकार बनी है तबसे प्रधानमंत्री मोदी द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का काम किया जा रहा है। नागरिकता संशोधन बिल का मकसद नागरिकता प्रदान करना है न कि छीनना। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान, बांग्लादेश, म्यामार में अत्याचार के कारण लोग भारत आ रहे हैं। उनको नागरिकता प्रदान करना है। जिलाध्यक्ष ध्रुव कुमार सिंह ने बताया कि सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार एक से सात जनवरी तक बूथ स्तर पर संवाद व आठ से पंद्रह तक ग्रामीणों के घर जाकर नागरिकता कानून पर बताया जाएगा। इस मौके पर रणजीत सिंह, अरविन्द राय, योगेश सिंह आदि रहे।