विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 22, 2018 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

डाकघर में नया साफ्टवेयर, परेशान आमजन

By JagranEdited By:
Published: Sun, 22 Jul 2018 06:13 PM (IST)

जागरण संवाददाता, अमिलो (आजमगढ़) : डाकघर मुबारकपुर में नया साफ्टवेयर लोड हो जाने से ग्रा

डाकघर में नया साफ्टवेयर, परेशान आमजन
डाकघर में नया साफ्टवेयर, परेशान आमजन

जागरण संवाददाता, अमिलो (आजमगढ़) : डाकघर मुबारकपुर में नया साफ्टवेयर लोड हो जाने से ग्राहकों की परेशानी बढ़ गई है। तकनीकी दिक्कत से कर्मचारी भी परेशान दिख रहे हैं। इसकी मुख्य वजह डाक कर्मचारियों को ठीक से प्रशिक्षण नहीं दिया जाना बताया जा रहा है। कंप्यूटर पर काम की गति धीमी होने के कारण ग्राहकों को मामूली काम के लिए घंटों लाइन में खड़ा होना पड़ रहा है। फिर भी काम नहीं होता है और मायूस होकर ग्राहकों को लौटना पड़ रहा है। रेशमी नगरी मुबारकपुर एक लाख से अधिक घनी आबादी वाला कस्बा है। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्र भी इसी डाकघर से जुड़ा हुए हैं। रोजाना डाकघर मुबारकपुर में डाक संबंधित विभिन्न कार्यों के लिए डाकघर खुलने पर ग्राहकों की काफी भीड़ हो जाती है। डाकघर में काम को जल्दी से निबटाने के लिए विभाग द्वारा नया साफ्टवेयर तो लोड करा दिया गया है परन्तु डाककर्मियों को ठीक से प्रशिक्षण नहीं दिलाया गया। इससे सिस्टम से काम करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। इस संबंध में ग्राहक रमेश यादव, सुरेश, शकेब अनवर, खालिद आदि ने बताया कि डाकघर मुबारकपुर में पंजीकृत डाक सेवा के लिए एक हफ्ते से चक्कर काट रहे हैं और रजिस्ट्री नहीं हो पाई। इससे तो अच्छा पहले ही था डाकघर का चक्कर नहीं काटना पड़ता था और काम हो जाता था। जबसे नया साफ्टवेयर लोड हुआ है इस तरह की मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। इस बाबत पोस्ट मास्टर राजेन्द्र प्रसाद ने बताया कि इस तरह की समस्या प्रशिक्षण ठीक से न होने के कारण है। सामूहिक प्रशिक्षण मात्र एक दिन रविवार को कराया गया था।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।