नव सृजित जहानागंज नगर पंचायत का होगा चहुमुखी विकास
आजमगढ़ प्रदेश सरकार ने 26 दिसंबर 2019 को जहानागंज बाजार को नगर पंचायत घोषित किया है। इसी के साथ नवसृजित नगर पंचायत में विकास की कवायद शुरू हो गई है। डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को रामपुर स्थित पंचायत भवन में नगर पंचायत के अस्थाई कार्यालय भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़: प्रदेश सरकार ने 26 दिसंबर 2019 को जहानागंज बाजार को नगर पंचायत घोषित किया है। इसी के साथ नवसृजित नगर पंचायत में विकास की कवायद शुरू हो गई है। डीएम नागेंद्र प्रसाद सिंह ने शुक्रवार को रामपुर स्थित पंचायत भवन में नगर पंचायत के अस्थाई कार्यालय भवन का फीता काटकर शुभारंभ किया।
उन्होंने नई नगर पंचायत के जहानागंज बाजार में आधारभूत आवश्यकताओं में प्रधानमंत्री शहरी आवास, सालिड व लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट, जल निकासी, जल आपूर्ति, लिक रोड, स्ट्रीट लाइट, पार्क आदि को अगले वित्तीय वर्ष में प्रारंभ किए जाने के लिए अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत रामबदन यादव को बाजार का डीपीआर (डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट) बनाने के निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह सहित कर्मचारी व आमजन मौजूद रहे।
बेसहारा पशुओं से किसान हलकान
जासं, बिलारमऊ (आजमगढ़) : फूलपुर तहसील के खानजहांपुर, बिलारमऊ, सजई, सैदपुर समेत दजनों गांवों में जंगली पशु नीलगाय व बेसहारा पशुओं की वजह से किसान परेशान हैं। किसानों की फसल बरबाद कर दे रहे हैं। गेहूं, आलू, चना, मटर, सरसों आदि फसलों को नष्ट कर दे रहे हैं। किसान राममिलन, हरिराम, प्रदीप, अमरनाथ, राजबहादुर, अशोक का कहना है खेती करने से क्या लाभ जब पशु फसलों को चट कर जा रहे हैं। पहले जंगली जानवर से नहीं बच रहा था अब बेसहारा पशुओं से भी नहीं बच रहा है। जंगली जानवरों पर रोक लगाई जाए जिससे फसल बर्बाद होने से बच सके।