विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में कब्र से निकलेगा कुतिया के मौत का राज, पुल‍िस कराएगी पोस्टमार्टम

By Digital Desk Edited By: Abhishek sharma
Published: Wed, 18 Nov 2026 12:14 PM (IST)

आजमगढ़ में एक पालतू कुतिया की मौत के 18 दिन बाद उसका शव कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम किया जाएगा। पड़ोसियों ...और पढ़ें

आजमगढ़ में कब्र से निकलेगा कुतिया की मौत का राज पुलिस कराएगी पोस्टमार्टम।

आजमगढ़ में कब्र से निकलेगा कुतिया की मौत का राज पुलिस कराएगी पोस्टमार्टम।

HighLights

  1. 18 दिन बाद कब्र से निकाला जाएगा कुतिया का शव।

  2. पड़ोसियों पर कुतिया को पीटकर मार डालने का आरोप।

  3. आजमगढ़ में पहली बार किसी कुतिया का पोस्टमार्टम।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। पालतू कुतिया की मौत के 18 दिनों बाद उसका शव कब्र से निकाला जाएगा और बुधवार को पोस्टमार्टम किया जाएगा। पुलिस ने पड़ोसियों पर कुतिया को पीटकर मार डालने का आरोप लगने के बाद मौत का कारण जानने के लिए यह कदम उठाया है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने पोस्टमार्टम के लिए तीन चिकित्सकों की टीम गठित की है।

मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि डा. आनंद, डा. उपेंद्र मौर्य और डा. बीएल यादव की टीम पोस्टमार्टम करेगी। जीयनपुर क्षेत्र के नुरुद्दीनपुर गांव निवासी शोएब ने आरोप लगाया था कि 30 अक्टूबर की शाम गांव के अब्दुल वहाब, महताब और अब्दुल रब ने उसकी पालतू कुतिया को पीटकर मार डाला।

विरोध करने पर आरोपितों ने उसे भी जान से मारने की धमकी दी थी। शोएब की तहरीर पर जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने 10 नवंबर को प्राथमिकी दर्ज की थी। मौत के बाद कुतिया के शव को जमीन में दफना दिया गया था। अब 18 दिनों बाद उसे कब्र से निकालकर चिकित्सकों की टीम पोस्टमार्टम करेगी। इससे मौत की असली वजह सामने आने की उम्मीद है।

हालांकि, इतने दिनों तक जमीन में दबे रहने के कारण शव के अवशेषों की स्थिति पोस्टमार्टम की जांच को प्रभावित कर सकती है। चिकित्सकों को मौत का कारण जानने में कितनी सफलता मिलेगी, यह रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा। दावा किया जा रहा है कि जिले में पहली बार किसी कुतिया का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।