विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि पर आजमगढ़ में श्रद्धांजलि, याद किए गए उनके संघर्ष और आदर्श

Published: Sat, 10 Oct 2026 11:22 PM (IST)

सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि आजमगढ़ में मनाई गई, जहां हजारों लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

News Article Hero Image

HighLights

  1. सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि आजमगढ़ में मनाई गई।

  2. 27 जरूरतमंद छात्राओं को शिक्षा के लिए साइकिलें वितरित की गईं।

  3. नेताओं ने उनके सामाजिक न्याय और संघर्ष की विरासत को याद किया।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि शनिवार को नेहरू हाल मनाई गई।उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर हजारों की तादाद में आए लोगों ने उनके स्मृतियों को याद किया तथा उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की। जनपद के प्रसिद्ध चिकित्सक डाॅ. अमित सिंह ने मुलायम सिंह यादव (नेताजी) की स्मृति में 27 जरूरतमंद छात्राओं को शिक्षा के लिए साइकिल वितरित किया। छात्राएं साइकिल लेकर प्रसन्नचित मुद्रा में अपने-अपने घर गईं

जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि भारत के इतिहास में स्व. मुलायम सिंह यादव (नेता जी) ने अपना बड़ा स्थान कायम किया। उनके विचारों, आदर्शों, संघर्षों पर चलकर ही देश खुशहाल व समृद्ध बन सकता है। आज भी उनके विचारों की प्रासंगिकता है। उनके संघर्षों को आगे बढ़ाने का काम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादवकर रहे हैं।

पूर्व मंत्री व विधायक दुर्गा प्रसाद यादव ने कहा कि मुलायम सिंह यादव युग पुरुष थे। उन्होंने गरीबों, दलितों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों के ऊपर हो रहे अन्याय,अत्याचार के खिलाफ संघर्ष किया। आज उन्हीं की देन है कि आज पूरे देश में सामाजिक न्याय की ताकतें खड़ी हो गई है और संघर्ष कर रही है।

एमएलसी शाह आलम उर्फ गुड्डू जमाली ने कहा कि मुलायम सिंह यादव देश की अखंडता और एकता बनाए रखने के लिए हमेशा संविधान वह लोकतंत्र की रक्षा के लिए कड़े फैसले लिए, वह धर्मनिरपेक्ष, मानवतावादी व्यक्ति थे।

मुलायम सिंह यादव के याद कर भावुक हो गए सपा के राष्ट्रीय महासचिव

अतरौलिया स्थित सपा कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा में सपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व मंत्री बलराम यादव समेत पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। स्व. मुलायम सिंह यादव को यादव को याद कर बलराम यादव भावुक हो गए।

उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह यादव के विचार और सामाजिक न्याय के लिए उनका संघर्ष हमेशा समाजवादी कार्यकर्ताओं को प्रेरित करता रहेगा। समाजवाद, सामाजिक समरसता और जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव याद किया जाएगा। आगामी विधानसभा चुनाव का जिक्र करते हुए उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में जनता 1977 का इतिहास दोहराएगी और प्रदेश में सत्ता परिवर्तन होगा।

यह भी पढ़ें- Mulayam Singh Yadav: चौथी पुण्यतिथि पर पिता की समाधि पर पहुंचे अखिलेश, शिवपाल-डिंपल समेत परिवार ने दी श्रद्धांजलि

यह भी पढ़ें- विपक्षी पार्टियों की नींद उड़ा देगा अखिलेश का ये दांव, आगरा में मुलायम सिंह की रणनीति अपना रहे सपा प्रमुख