बेटे को बचाने के लिए मां ने लगाई गुहार
जागरण संवाददाता आजमगढ़ शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा की रहने वाली महिला ने अपने बेट
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jan 2022 05:21 PM (IST)Updated: Tue, 18 Jan 2022 05:21 PM (IST)
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : शहर कोतवाली क्षेत्र के शेखपुरा की रहने वाली महिला ने अपने बेटे को फर्जी मुकदमे में फंसाने से बचाने की गुहार लगाई है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय में दिए गए प्रार्थना पत्र में गांव की सहेबन देवी ने कहा कि उसके बेटे पर गांव की ही एक महिला ने छेड़खानी का आरोप लगाया और पुलिस बेटे को उठा लाई। हकीकत यह है कि बेटे की सरकारी नौकरी लगने वाली है तो कुछ लोग उसका करियर बर्बाद करना चाहते हैं। महिला ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई की मांग की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें