विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में शादी में जा रहे मां-बेटे को कार सवार ने रौंदा, मौत के बाद पसरा मातम

By Saurabh Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 26 Nov 2026 05:53 PM (IST)

आजमगढ़ के फूलपुर में शादी में जा रहे मां-बेटे को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया, जिससे परिवार और गांव में मातम पसर गया है।

आजमगढ़ में शादी में जा रहे मां-बेटे की कार हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातम।

आजमगढ़ में शादी में जा रहे मां-बेटे की कार हादसे में मौत, परिवार में पसरा मातम।

HighLights

  1. आजमगढ़ में मां-बेटे की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत।

  2. शादी में शामिल होने जा रहे थे, कार ने रौंदा।

  3. चालक कार छोड़कर फरार, पुलिस जांच में जुटी।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के पलिया कुंवर नदी के पास गुरुवार को शादी में शामिल होने जा रहे मां-बेटे को तेज रफ्तार कार सवार ने रौंद दिया। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। मां-बेटे की मौत से परिवार में चीख-पुकार मच गई।

सैदपुर गांव निवासी 45 वर्षीय प्रमिला अपने 19 वर्षीय बेटे नीरज के साथ बाइक से सरायमीर स्थित मौसी के घर शादी में शामिल होने जा रही थीं। पलिया कुंवर नदी के पास पेट्रोल पंप के सामने तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई की। हादसे के बाद चालक कार छोड़कर फरार हो गया। प्रमिला के परिवार में पति सुशील, दो बेटे और एक बेटी हैं। मां-बेटे की मौत से सैदपुर गांव में शोक का माहौल है। फूलपुर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। कार चालक के बार में पुलिस पता लगा रही है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।