Move to Jagran APP

किशोरी और युवती के साथ दुष्कर्म आजमगढ़ खबरें

जिले के देवगांव क्षेत्र में एक किशोरी को बाइक सवार युवकों ने अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं देवगांव क्षेत्र में भी बाइक सवार युवक अगवा कर 20 वर्षीया युवती के साथ दुष्कर्म किया।

By JagranEdited By: Published: Tue, 09 Jul 2019 07:04 PM (IST)Updated: Tue, 09 Jul 2019 07:04 PM (IST)
किशोरी और युवती के साथ दुष्कर्म

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : जिले के देवगांव क्षेत्र में एक किशोरी को बाइक सवार युवकों ने अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। वहीं देवगांव क्षेत्र में भी बाइक सवार युवक अगवा कर 20 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म किया। दोनों मामलों में पीड़ित किशोरी व युवती के पिता ने देवगांव व तरवां थाना क्षेत्र में आरोपित युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

loksabha election banner

देवगांव कोतवाली क्षेत्र की निवासी एक 17 वर्षीय किशोरी चार जुलाई की रात को लगभग पौने आठ बजे स्थानीय बाजार में गयी थी। उसके पिता का आरोप है कि देवगांव कोतवाली क्षेत्र के मिर्जा आदमपुर गांव निवासी 18 वर्षीय विकास पुत्र पप्पू व 19 वर्षीय जितेंद्र पुत्र रामफेर ने मिलकर उनकी पुत्री को अगवा कर बाइक से लेकर एक मकान में गए। मकान के कमरे में ले जाकर उक्त दोनों युवकों ने मिलकर उसकी पुत्री के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी क्रम में तरवां क्षेत्र के निवासी एक व्यक्ति ने भी अपने ही बाजार के निवासी 28 वर्षीय सूरज पुत्र अब्बास अली हैदर के खिलाफ दुराचार का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी है। पीड़ित पिता का आरोप है कि आरोपित युवक ने चार जुलाई की रात को लगभग ग्यारह बजे उसकी पुत्री को अगवा कर बाइक से मुगलसराय ले गए। वहां एक स्थान पर उसकी पुत्री के साथ दुराचार किया। दुराचार के बाद कमरे में उसकी पुत्री को बंद कर दिया। दोनों मामले में पुलिस ने पीड़ित पिता के तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.