शादी का झांसा देकर युवती के साथ किया दुराचार
जहानागंज थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवक ने एक युवती के साथ दुराचार किया। इतना ही नहीं आरोपित युवक के साजिश पर कुछ लोगों ने मिलकर उक्त युवती
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : जहानागंज थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवक ने एक युवती के साथ दुराचार किया। इतना ही नहीं आरोपित युवक की साजिश से कुछ लोगों ने युवती को जानमाल की धमकी दी। पीड़िता ने जहानागंज थाने में आरोपित युवक समेत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। आरोप है कि गांव निवासी एक युवक ने प्रेम के जाल में फंसा लिया और शादी का झांसा देकर 16 जून को दुराचार किया। जब उसने युवक से शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपित की साजिश पर कुछ लोगों ने मिलकर उसे अपशब्द कहते हुए जानमाल की धमकी दी है। जहानागंज थाना के प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश कुमार सिंह का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।