छत की सटरिग गिरने से राजमिस्त्री समेत कई घायल
जागरण संवाददाता बिलरियागंज (आजमगढ़) बिलरियागंज थाना क्षेत्र के दान शनिचरा गांव में शनिवार
By JagranEdited By: Published: Sun, 08 Aug 2021 08:15 PM (IST)Updated: Sun, 08 Aug 2021 08:15 PM (IST)
जागरण संवाददाता, बिलरियागंज (आजमगढ़): बिलरियागंज थाना क्षेत्र के दान शनिचरा गांव में शनिवार देर शाम छत की सटरिग गिरने से राजमिस्त्री समेत कई लोग घायल हो गए। गांव के जगरनाथ उर्फ जुगनू के घर के मकान की छत बननी थी। सटरिग का काम लगभग पूरा होने वाला था।देर शाम सपोर्ट में लगी नीचे की एक बल्ली टूट जाने से सटरिग बैठ गई। इससे काम कर रहे ी गांव के राजमिस्त्री चिरागन पासवान समेत कई लोग घायल हो गए।मौक पर मौजूद लोगों ने घायलों को निकालकर तत्काल बिलरियागंज के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें