आजमगढ़ में महफूज ने तांत्रिक बनकर दो हिंदू बहनों से किया दुष्कर्म, तीसरी से दुष्कर्म के प्रयास में गिरफ्तार
आजमगढ़ में फूलपुर पुलिस ने तंत्र-मंत्र के बहाने दो सगी हिंदू बहनों से दुष्कर्म और तीसरी से दुष्कर्म के प्रयास ...और पढ़ें

आजमगढ़ में तांत्रिक महफूज ने दो बहनों का किया दुष्कर्म, तीसरी से भी प्रयास; पुलिस ने दबोचा।
HighLights
फूलपुर पुलिस ने तांत्रिक महफूज को किया गिरफ्तार।
दो हिंदू बहनों से दुष्कर्म, तीसरी से प्रयास का आरोप।
तांत्रिक विद्या से जान से मारने की धमकी देता था।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। फूलपुर थाना पुलिस ने तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक के नाम पर दो हिंंदू सगी बहनों से दुष्कर्म और तीसरी बहन से दुष्कर्म के प्रयास के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि वह करीब चार-पांच वर्षों से परिवार का विश्वास जीतकर महिलाओं का शारीरिक शोषण करता रहा और किसी को बताने पर तांत्रिक विद्या से जान से मारने की धमकी देता था।
पुलिस के अनुसार, फूलपुर थाना क्षेत्र के गहनी खुर्द निवासी महफूज पुत्र अबूबकर के विरुद्ध 22 जुलाई को पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। आरोप है कि घटना के दिन उसने झाड़-फूंक के बहाने पीड़िता के माता-पिता को घर के बाहर बैठा दिया और भीतर दुष्कर्म का प्रयास किया।
युवती के शोर मचाने पर स्वजन मौके पर पहुंच गए और मामला सामने आया। इसके बाद पीड़िता की दो सगी बहनों ने भी आरोप लगाया कि महफूज ने तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक का भय दिखाकर कई वर्षों तक उनका दुष्कर्म किया। विरोध करने या किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देता था।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. अनिल कुमार के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत फूलपुर पुलिस ने बुधवार देर रात आरोपित महफूज को गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं तथा पाक्सो अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज है। पुलिस आरोपित को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।
