Move to Jagran APP

महाराष्ट्र पुलिस ने छापा मारकर महिला को पकड़ा

महाराष्ट्रा प्रांत की पुलिस ने मंगलवार की रात को जहानागंज क्षेत्र में छापा मारकर जालसाजी के मुकदमे में एक वांछित महिला को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई महिला को कोर्ट से ट्रांजिड रिमांड बनाने के बाद महाराष्ट्रा पुलिस उसे अपने साथ लेकर चली गई।

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Feb 2019 07:43 PM (IST)Updated: Wed, 20 Feb 2019 07:43 PM (IST)
महाराष्ट्र पुलिस ने छापा मारकर महिला को पकड़ा
महाराष्ट्र पुलिस ने छापा मारकर महिला को पकड़ा

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : महाराष्ट्र प्रांत की पुलिस ने मंगलवार की रात को जहानागंज क्षेत्र में छापा मारकर जालसाजी के मुकदमे में एक वांछित महिला को गिरफ्तार कर लिया। पकड़ी गई महिला को कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड बनाने के बाद महाराष्ट्र पुलिस उसे अपने साथ लेकर चली गई। जहानागंज थाना क्षेत्र के मोलनापुर गांव निवासी शबनम सुफियान के खिलाफ महाराष्ट्र प्रांत के मुंबई महानगर के डीएन नगर थाना में मुकदमा अपराध संख्या 577/16 धारा 420 व 34 भादवि के तहत मुकदमा दर्ज है। वह तीन वर्ष से इस मुकदमे में वांछित चल रही थी। महाराष्ट्रा के डीएन नगर थाना की महिला आरक्षी रमाहरण के साथ ही एक इंस्पेक्टर व तीन आरक्षी मंगलवार को जिले में आए। उन्होंने एसपी बबलू कुमार से संपर्क कर मदद मागी। जहानागंज पुलिस के साथ मिलकर महाराष्ट्र पुलिस ने रात को उक्त महिला के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को कोर्ट से ट्रांजिट रिमांड लेने के बाद महाराष्ट्र पुलिस उक्त महिला लेकर मुंबई चली गई।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.