लोहिया ने सिद्धांतों से नहीं किया समझौता
आजमगढ़ प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के तत्वावधान में शनिवार को पार्टी कार्यालय में समाजवाद के पुरोधा डा. राम मनोहर लोहिया का जन्मदिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया।
जासं, आजमगढ़ : समाजवादी विचारक एंव चितक, स्वतंत्रता आंदोलन के अग्रणी नेता रहे डा. राममनोहर लोहिया की जयंती व शहादत दिवस समाजवादी पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में महापुरुषों के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया। सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि डा. लोहिया महात्मा गांधी के विचारों पर चलकर देश में समाजवादी राज की स्थापना चाहते थे। इसमें अमीर-गरीब के बीच की खाई दूर करने, छूत-अछूत, नर-नारी की असमानता, विश्व बंधुत्व के सिद्धांत को लेकर देश में जन आंदोलन चलाने का काम किया था। उनके नेतृत्व में देश के कई प्रांतों में समाजवादी की कई सरकारें बनीं। उन्होंने देश में किसी भी प्रकार की नफरत पैदा करने वालों के विरुद्ध एकजुट होने का आह्वान किया था। डा. लोहिया के विचार आज भी प्रासंगिक हैं। इस अवसर पर देवनाथ साहू, बबिता चैहान, अशोक यादव ने कहा कि डा. लोहिया छात्रों को मुफ्त शिक्षा देने के पक्षधर थे। बैठक में रामआसरे चैहान, दुर्गविजय राम, सूरज राजभर, शिवसागर यादव, रामप्रवेश यादव, राजाराम सोनकर, जगदीश प्रसाद, रामअधार राजभर आदि उपस्थित थे।
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के तत्वावधान में शनिवार को पार्टी कार्यालय में समाजवाद के पुरोधा डा. राम मनोहर लोहिया का जन्मदिवस संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार-विमर्श किया गया। प्रदेश महासचिव रामदर्शन यादव ने कहा कि डा. लोहिया के सिद्धांतों को मूर्त रूप देने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव प्रसपा लोहिया का गठन किया है। डा. लोहिया के बताए गए मार्ग पर चलकर गरीबों, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों को उनका हक दिलाने का काम करेंगे। इस मौके पर जिलाध्यक्ष रामप्यारे यादव, आनंद उपाध्याय, डा. राजेंद्र यादव, सुरेंद्र चौहान, जयप्रकाश यादव, अतुल यादव आदि मौजूद थे।