आजमगढ़ में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 273 केंद्रों की सूची जारी, परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में
आजमगढ़ में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए 273 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिसमें 1.62 लाख ...और पढ़ें

आजमगढ़ में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 273 केंद्र तय, तैयारियां अंतिम चरण में।
HighLights
आजमगढ़ में यूपी बोर्ड के 273 परीक्षा केंद्र निर्धारित।
हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के 1.62 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे।
अंतिम सूची के लिए 21 नवंबर तक आपत्तियां आमंत्रित।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं पांच फरवरी से शुरू होंगी। इसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। सोमवार को जिले में परीक्षा केंद्रों की सूची जारी कर दी गई। बोर्ड की ओर से जारी पहली सूची में शामिल 12 केंद्रों के नाम हटा दिए गए हैं, जबकि 52 नए केंद्रों को शामिल किया गया है।
बोर्ड से 232 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई थी, इसके बाद विद्यालय प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों की ओर से मिली करीब 430 आपत्तियां मिली थी। आपत्तियों के निस्तारण और जनपदीय समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के बाद 52 नए केंद्रों को शामिल किया गया, जबकि 12 केंद्रों के नाम हटा दिए गए। इसके बाद सूची जारी की गई है।
हालांकि यह अभी फाइनल सूची नहीं है, जारी सूची के बाद बोर्ड ने 21 नवंबर तक आपत्तियां मांगी है। ऐसे में केंद्रों का निर्धारित आपत्तियों के निस्तारण के बाद फाइनल होगा। इस बार जिले में कुल 273 केंद्रों पर परीक्षा कराई जाएगी। इनमें करीब 1,62,236 छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
वर्ष 2026-27 की यूपी बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 83,052 और इंटरमीडिएट के 79,184 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को पारदर्शी और शुचितापूर्ण ढंग से कराने के लिए माध्यमिक शिक्षा परिषद ने विद्यालयों में उपलब्ध संसाधनों का ब्योरा बोर्ड की वेबसाइट पर अपलोड कराने का निर्देश दिया था। जिले में कुल 806 सरकारी और निजी विद्यालय हैं। इन सभी विद्यालयों ने उपलब्ध संसाधनों की जानकारी वेबसाइट पर अपलोड की थी।