Move to Jagran APP

लेखपाल संघ ने मनाया 56वां स्थापना दिवस

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों द्वारा संघ के 56वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन बुधवार को लेखपाल संघ भवन में किया गया। इस दौरान संघ के संस्थापक सदस्य स्व. अब्दुल सत्तार के प्रतिमा पर माल्यार्पणकर उन्हें याद किया गया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 15 Nov 2018 12:22 AM (IST)Updated: Thu, 15 Nov 2018 12:22 AM (IST)
लेखपाल संघ ने मनाया 56वां स्थापना दिवस
लेखपाल संघ ने मनाया 56वां स्थापना दिवस

आजमगढ़ : उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के पदाधिकारियों द्वारा संघ के 56वें स्थापना दिवस समारोह का आयोजन बुधवार को लेखपाल संघ भवन में किया गया। संघ के संस्थापक सदस्य स्व. अब्दुल सत्तार के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया। साथ ही संगठन की मजबूती पर जोर दिया गया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष हरिद्वार ¨सह पालीवाल एवं संचालन जिला मंत्री पंकज अस्थाना ने किया। सदर तहसील अध्यक्ष रामानुज श्रीवास्तव ने बताया कि संगठन की स्थापना करने में हमारे अग्रज अपना बहुत कुछ न्योछावर किए हैं। उनकी याद एवं सम्मान करने का दिन है। पंकज अस्थाना ने कहा कि आज का दिन लेखपाल संघ के लिए गौरव का दिन है। इस दौरान समस्त लेखपालों को गरीब, कमजोर, मजलूमों के प्रति ईमानदारीपूर्वक कार्य करने तथा पर्यावरण संरक्षण, साफ-सफाई की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के उपरांत सिधारी स्थित तमसा के किनारे पौधरोपण किया गया। इस मौके पर सुनील यादव, भगवती प्रसाद यादव, रामप्यारे, जितेंद्रनाथ, कविता तिवारी, रूपाली श्रीवास्तव, सुनील चौधरी, रामजन्म यादव, हरेंद्र पासवान, अनूप यादव आदि मौजूद थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.