Move to Jagran APP

पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने बुलंद की आवाज

आजमगढ़ उत्तर प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। साथ ही मांग पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Aug 2019 12:14 AM (IST)Updated: Thu, 22 Aug 2019 12:14 AM (IST)
पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने बुलंद की आवाज
पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेसियों ने बुलंद की आवाज

जासं, आजमगढ़ : पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को पार्टी कार्यालय से जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर सरकार विरोधी नारे लगाए। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा। साथ ही मांगें पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

loksabha election banner

पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ाए जाने को लेकर कांग्रेसी गुस्से में दिखे। जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सबसे पहले पार्टी कार्यालय से जुलूस निकाला। इस दौरान सैकड़ों कांग्रेसी कार्यकर्ता हाथों में तख्तियां लेकर नारेबाजी करते हुए विरोध दर्ज कराते नजर आए। जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जब से योगी सरकार आई है लगातार जनता को मायूसी का सामना करना पड़ रहा है। एक तरफ जहां बदहाल कानून व्यवस्था के कारण प्रदेश की जनता पहले से ही त्रस्त है तो वहीं दूसरी तरफ उत्तर प्रदेश में बढ़ते पेट्रोल और डीजल के दामों ने आम जनता की परेशानियों को और बढ़ा दिया है। श्री सिंह ने कहा कि अपराध चरम सीमा पर है। बिजली कटौती लगातार हो रही है। नहरों में पानी की समस्या है जिससे किसान सिचाई के लिए परेशान है। महिलाओं का उत्पीड़न बढ़ रहा है। जिसे रोक पाने में वर्तमान सरकार पूरी तरह से असफल है। इस अवसर पर त्रिभुवन दूबे, यदुनाथ यादव, बेलाल अहमद, मालती मिश्रा, मुन्नू यादव व सुरेंद्र सिंह सहित आदि उपस्थित थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.