Move to Jagran APP

Lalganj Loksabha Result : लालगंज लोकसभा सीट से संगीता आजाद ने जीत हासिल की

लालगंज सुरक्षित क्षेत्र से गठबंधन प्रत्याशी संगीता आजाद ने भाजपा की प्रत्याशी व सांसद नीलम सोनकर को 161597 मतों से हराकर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया।

By Abhishek SharmaEdited By: Published: Thu, 23 May 2019 07:34 AM (IST)Updated: Thu, 23 May 2019 10:58 PM (IST)
Lalganj Loksabha Result : लालगंज लोकसभा सीट से संगीता आजाद ने जीत हासिल की
Lalganj Loksabha Result : लालगंज लोकसभा सीट से संगीता आजाद ने जीत हासिल की

आजमगढ, जेएनएन। लालगंज सुरक्षित क्षेत्र से गठबंधन प्रत्याशी संगीता आजाद ने भाजपा की प्रत्याशी व सांसद नीलम सोनकर को 1,61,597 मतों से हराकर विजेता होने का गौरव प्राप्त किया। सपा बसपा गठबंधन की प्रत्‍याशी संगीता आजाद को कुल 5,18,820 मत मिले जबकि भाजपा की नीलम सोनकर को 3,57,223 मत मिले। तीसरे स्थान पर सुभासपा के दिलीप कुमार 17,927 मत पाकर रहे। चौथे स्थान पर कांग्रेस के पंकज मोहन सोनकर रहे, उन्हें कुल 17,700 मत मिला।

loksabha election banner

देर रात साढे़ दस बजे तक तक चुनाव परिणाम घोषित होते ही लोकसभा लालगंज को नया सांसद मिल गया। लालगंज लोकसभा सीट के लिए छठवें चरण में 12 मई को 54.8 फीसद मतदान हुआ था। यहां से पिछली लोकसभा में भाजपा प्रत्‍याशी रहीं नीलम सोनकर ने 19 फीसद मत हासिल किया था।

------------------------------------

जानिए कब क्‍या आया परिणाम

10.10 बजे : 30 वें चक्र की मतगणना में संगीता आजाद की लीड 161134 हो गई। गठबंधन प्रत्‍याशी संगीता आजाद को 512499 मत, और भाजपा की नीलम सोनकर को कुल 351365 मत मिले हैं। 

9.15 बजे : लालगंज संसदीय क्षेत्र के निजामाबाद व अन्य विधानसभा में कुछ ईवीएम खराब, वीवीपैट से मिलान कर गिनती की जा रही है।

8.45 बजे : संगीता आजाद (बसपा) 514116 मत और भाजपा की नीलम सोनकर काे 353265 मत मिले हैं। इस प्रकार संगीता आजाद 160851 मतों से आगे चल रही हैं।

5.30 बजे : 19 वें चरण की मतगणना में नीलम सोनकर 242978 मत व संगीता आजाद को 353129 मत मिले हैं। संगीता आजाद 110151 मतों से आगे चल रही हैं।

5 बजे : 16 वें चरण में बसपा उम्मीदवार संगीता आजाद 300638 वोट पाकर अपने निकट प्रतिद्वंद्वी भाजपा की नीलम सोनकर 97999 वोट से आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी 202639 वोट प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस के पंकज सोनकर 10235 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं।

4.55 बजे : 15 वें चरण की मतगणना में बसपा उम्मीदवार संगीता आजाद 284018 वोट पाकर अपने निकट प्रतिद्वंद्वी भाजपा की नीलम सोनकर 94274 वोट से आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी  वोट प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस के पंकज सोनकर 9537 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं।

4.40 बजे : 14 वें चरण की मतगणना में बसपा उम्मीदवार संगीता आजाद 266619 वोट पाकर अपने निकट प्रतिद्वंद्वी भाजपा की नीलम सोनकर 90603 वोट से आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी 176016 वोट प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस के पंकज सोनकर 8988 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं।

4.30 बजे : 13 वें चरण की मतगणना में बसपा उम्मीदवार संगीता आजाद 251110 वोट पाकर अपने निकट प्रतिद्वंद्वी भाजपा की नीलम सोनकर 88609 वोट से आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी 162501 वोट प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस के पंकज सोनकर 8430 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं।

3.40 बजे : लालगंज संसदीय सीट सुरक्षित से गठबंधन की बसपा उम्मीदवार संगीता आजाद 232224  वोट पाकर अपने निकट प्रतिद्वंद्वी भाजपा की नीलम सोनकर 81092 वोट से आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी 151132 वोट प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस के पंकज सोनकर 7727 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं।

3:30 बजे: 11 वें चरण की मतगणना में लालगंज संसदीय सीट सुरक्षित से  गठबंधन की बसपा उम्मीदवार संगीता आजाद 214181 वोट पाकर अपने निकट प्रतिद्वंद्वी भाजपा की नीलम सोनकर 75044 वोट से आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी 139137 वोट प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस के पंकज सोनकर 7001 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं।

2.45 बजे: दसवें चरण की मतगणना में लालगंज संसदीय सीट सुरक्षित से गठबंधन की बसपा उम्मीदवार संगीता आजाद 196889 वोट पाकर अपने निकट प्रतिद्वंद्वी भाजपा की नीलम सोनकर 69387 वोट से आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी 127502 वोट प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस के पंकज सोनकर 6275 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं।

2.40 बजे : गठबंधन की बसपा उम्मीदवार संगीता आजाद 177716 वोट पाकर अपने निकट प्रतिद्वंद्वी भाजपा की नीलम सोनकर 61430 वोट से आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी को 116286 मत प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस के पंकज सोनकर 5616 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं।

2.30 बजे : लालगंज संसदीय सीट सुरक्षित से गठबंधन की बसपा उम्मीदवार संगीता आजाद 97131 वोट पाकर अपने निकट प्रतिद्वंद्वी भाजपा की नीलम सोनकर 31506 वोट से आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी 65525 वोट प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस के पंकज सोनकर 3125 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं।

2.15 बजे : लालगंज संसदीय सीट सुरक्षित से गठबंधन की बसपा उम्मीदवार संगीता आजाद 79292 वोट पाकर अपने निकट प्रतिद्वंद्वी भाजपा की नीलम सोनकर 29348 वोट से आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी 49944 वोट प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस के पंकज सोनकर 2399 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं।

1.15 बजे : संगीता आजाद तीसरे चक्र की हुई मतगणना के बाद 21560 वोट से आगे चल रही हैं। तीसरे चक्र में संगीता को 56056 व नीलम सोनकर को 34496 मत मिले जबकि पंकज सोनकर को 1628 मत ही मिले है। गठबंधन प्रत्याशी पहले चक्र से ही बढ़त बनाये हुए है। ऐसे में नीलम पिछड़ती जा रही है। दूसरे राउंड में संगीता को 40421 व नीलम को 23441 मत मिला। पंकज को केवल 1116 मत मिला। वह 16960 मत से आगे है। पहले राउण्ड में संगीता को 19196 व नीलम को 12701 व पंकज को 578 मत मिला। यानी गठबंधन प्रत्याशी शुरू से ही बढ़त बनाये हुए हैं।

12 बजे : लालगंज संसदीय सीट सुरक्षित से  गठबंधन की बसपा उम्मीदवार संगीता आजाद 56056 वोट पाकर अपने निकट प्रतिद्वंद्वी भाजपा की नीलम सोनकर 21560 वोट से आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी 34496  वोट प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस के पंकज सोनकर 1628 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं।

11.40 बजे : गठबंधन की बसपा उम्मीदवार संगीता आजाद 40421 वोट पाकर अपने निकट प्रतिद्वंद्वी भाजपा की नीलम सोनकर 16960 वोट से आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी 23461 वोट प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस 1116 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं।

11 बजे : लालगंज संसदीय सीट सुरक्षित से भाजपा अपनी सीट बचाने में फिलहाल कामयाब होते नहीं दिख रही हैं। इस सीट पर गठबंधन की बसपा उम्मीदवार संगीता आजाद 32856 वोट पाकर अपने निकट प्रतिद्वंद्वी भाजपा की नीलम सोनकर 13110 वोट से आगे हैं। भाजपा प्रत्याशी 19746 वोट प्राप्त हुए हैं। कांग्रेस 840 वोट पाकर तीसरे स्थान पर हैं। इस तरह अब तक के वोटों को देखने से यही लग रहा है कि यहां गठबंधन व भाजपा के बीच सीधी टक्कर हो रही है। 

2014 लालगंज लोकसभा परिणाम : चुनाव में नीलम सोनकर भाजपा की ओर से प्रत्याशी थीं जिन्‍होंने 324016 मत पाकर जीत हासिल की थी। जबकि दूसरे स्‍थान पर सपा की ओर से बचई सरोज ने 260930 मत हासिल किया था वहीं तीसरे स्‍थान पर बसपा के डा बलिराम ने 233971 मत हासिल किया था।

लालगंज लोकसभा प्रत्‍याशी : लालगंज लोकसभा सीट से कुल 15 प्रत्याशी चुनावी मैदान में थे। जिसमें संगीता आजाद- बसपा, पंकज मोहन सोनकर -कांग्रेस, नीलम सोनकर-भाजपा सांसद, त्रिलोकी नाथ-भाकपा, हेमराज पासवान- प्रसपा, पिंटू- कांशीराम बहुजन दल, राधेश्याम गौतम-राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल, लछिमन-पृथ्वीराज जनशक्ति पार्टी, ई. अजीत कुमार-आम आदमी पार्टी, दिलीप कुमार-सुहेलदेव भासपा, चंद्रशेखर-भारत प्रभात पार्टी, अखिलेश-निर्दल, रामचंदर-निर्दल, संतोष कुमार-निर्दल, सुभाष-निर्दल शामिल रहे।

लालगंज सुरक्षित संसदीय क्षेत्र

17,49,893
कुल मतदाता
9,62,809 कुल पड़े मत
9,33,391 पुरुष मतदाता
4,66,997  पड़े पुरुष मत
8,16,470  महिला मतदाता
4,87,839 पड़े महिला मत

आजमगढ़ में मतगणना के दौरान यातायात व्‍यवस्‍था

एसपी ट्रैफिक मोहम्मद तारिक ने बताया कि वाराणसी, जौनपुर की ओर से आने वाले सभी ट्रक डीसीएम शांहगंज, फूलपुर की ओर से आने वाले ट्रक, डीसीएम, ट्रेलर समेत अन्य बड़े वाहन रानी की सराय चेक पोस्ट से फरिहा, निजामाबाद, तहबरपुर होते हुए अपने गतंव्य स्थानों को जाएंगे। वहीं शाहगंज व फूलपुर की ओर से आने वाले सभी बड़े वाहन फरिहा चौराहा से निजामाबाद, तहबरपुर, भंवरनाथ, हाफिजपुर होजे हुए अपने गतंव्य के लिए जाएंगे। अतरौलिया, कप्तानगंज से आने वाले सभी भारी वाहन भंवरनाथ चौराहा, हाफिजपुर, बैठौली, सठियांव व जहानागंज होते हुए अपने निर्धारित स्थानों के लिए जाएंगे। गोरखपुर से आने वाले भारी वाहन जीयनपुर, मुबारकपुर, सठियांव से जहानागंज होते हुए निर्धारित स्थान के लिए जाएंगे। मऊ से आने वाले वाहन सठियांव से जहानागंज होते हुए जाएंगे। गाजीपुर से आने वाले सभी भारी वाहन जहानागंज, सठियांव, बैठौली, हाफिजपुर होते हुए निर्धारित स्थानों के लिए जाएंगे। 

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.