विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

यूपी के इस जिले में करोड़ों खर्च के बाद भी जल निकासी की व्यवस्था बेहाल, किसानों की 70 एकड़ भूमि डूबी

Published: Tue, 09 Sep 2025 03:06 PM (IST)

लालगंज नगर पंचायत में जलजमाव की समस्या जस की तस बनी हुई है। बारिश में पोखरियां उफनती हैं जिससे किसानों की फसलें डूब जाती हैं। जलनिकासी के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए पर समस्या का समाधान नहीं हो सका। नालियों पर अतिक्रमण और उचित व्यवस्था के अभाव के कारण जलजमाव की स्थिति बनी रहती है जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।

पानी में डूबी किसानों की 70 एकड भूमि, हर साल का यह हाल।
पानी में डूबी किसानों की 70 एकड भूमि, हर साल का यह हाल।

HighLights

  1. लालगंज में जलजमाव से फसलें डूबीं |
  2. किसानों को भारी नुकसान |
  3. जलनिकासी योजना विफल |

जागरण संवाददाता, लालगंज (आजमगढ़)। कहने को तो नगर पंचायत को पंडित दीनदयाल उपाध्याय आदर्श नगर पंचायत कटघर लालगंज का नाम दे दिया गया, लेकिन आज तक नगर को जलजमाव से मुक्ति दिलाने की योजना मूर्त रूप नहीं ले सकी।

नतीजा पोखरियां बारिश में उफनाती हैं तो आसपास के सैकड़ों किसानो की भूमि डूब जाती है। दिसम्बर- जनवरी तक खेत में पानी रहने से गेहूं की बोआई नहीं हो पाती। इस समय पानी में डूबने से फसल नष्ट हो रही हैं।

नगर पंचायत का गठन 6 मार्च 1978 को हुआ। पहले चेयर मैन के रूप मे डा. अशोक कुमार गुप्ता ने 26 - नवम्बर 1988 को भाजपा के चेयरमैन के रूप में शपथ ली थी। अब तक छह के कार्यकाल बीत गए और सातवें चेयरमैन का कार्यकाल चल रहा है।

इसके बाद भी नगर पंचायत लालगंज में जलजमाव की समस्या समाप्त नहीं हो सकी । जलनिकासी के लिए बाईपास मार्ग के दोनों किनारे पर जगह जगह लगभग ढाई करोड़ रुपये की लागत से द्वारा नाला का निर्माण कराया गया है ।

योजना बनी थी बाईपास मार्ग का पानी नाले को बाहा से जोड़कर पानी को बेसो नदी में गिराया जाएगा। सिनेमा हाल तिराहा दीनदयाल नगर का पानी उत्तर दिशा में बेसो नदी में गिरा दिया जाएगा। नगर पंचायत अपने साधनों से समय-समय पर अभियान चलाकर नगर में साफ-सफाई कराता है, लेकिन जलनिकासी की व्यवस्था न होने से नाला-नालियों की सफाई होने के बाद भी जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो जाती है। दूसरा कारण नालियों पर अतिक्रमण बनता है।

घंटे भर बारिश होने पर नगर की मुख्य सड़क पर एक से दो फीट पानी भर जाता है। सिविल लाइन, लोहियानगर , संतकबीर नगर की नालियों का पानी तहसील के पूरब सरकारी पोखरी में जाता है। इससे पोखरी के आसपास लगभग 20 एकड खेत जलमग्न हो जाते हैं। कटघर दक्षिणी मोहल्ले का पानी रामकिशुन यादव की पोखरी में गिरने से पांच-छह एकड़ खेती योग्य भूमि जलमग्न हो जाती है।

बाईपास मार्ग पर दोनों तरफ नाले का निर्माण हो गया है। मसीरपुर तिराहा से सिनेमा हाल तिराहा की तरफ जगह जगह नाला का निर्माण कराया गया है। और काम भी जल्द हो जाएंगे तो सहूलियत होगी।

- विनय शकर अवस्थी, अधिशासी अधिकारी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।