Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं के बूते खिलेगा दोनों संसदीय सीट पर कमल : त्रयंबक

आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष जयनाथ ¨सह व रैली प्रभारी संजय यादव के नेतृत्व में शनिवार को शहर के आईटीआई मैदान से निकाली गई कमल संदेश यात्रा में महिलाओं ने भी अपना दम दिखाया। भाजपा महिला मौर्चा की जिलाध्यक्ष डा. संचिता बनर्जी के नेतृत्व में सैकडों महिलाओं ने संदेश यात्रा में बढ़ चढ़कर भाग लिया

By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Nov 2018 08:17 PM (IST)Updated: Sat, 17 Nov 2018 11:07 PM (IST)
कार्यकर्ताओं के बूते खिलेगा दोनों संसदीय सीट पर कमल : त्रयंबक
कार्यकर्ताओं के बूते खिलेगा दोनों संसदीय सीट पर कमल : त्रयंबक

आजमगढ़ : भाजपाइयों ने शनिवार को जनपद की दोनों लोकसभा क्षेत्र से बाइक रैली निकाल कर ताकत का अहसास कराया। रैली में प्रत्येक बूथ से पांच बाइक सवार कार्यकर्ता अपने बूथों पर अपने गांव, मुहल्ले का भ्रमण करते हुए अपनी अपनी लोकसभा में निर्धारित स्थान पर सुबह 11 बजे इकट्ठा हुए और जोश के साथ शामिल हुए।

loksabha election banner

सदर लोकसभा में स्थित सभी पांच विधानसभा के प्रत्येक बूथ से पांच पांच बाइक कार्यकर्ता अपने बूथों पर भ्रमण करते हुए सुबह 11 बजे आइटीआइ मैदान में एकत्रित हुए। मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री व आजमगढ़ के प्रभारी त्रयंबक और जिलाध्यक्ष जयनाथ ¨सह ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। मुख्य अतिथि, जिलाध्यक्ष, सदर लोकसभा प्रभारी मार्कंडेय राय, सदर लोकसभा संयोजक डा. श्याम नारायण ¨सह ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। कमल संदेश बाइक रैली आइटीआइ मैदान से तकिया से बडादेव तिराहा से कालीचौरा तिराहा से रैदोपुर होते हुए शारदा तिराहा से ठंडी सड़क होते हुए पंडित दीनदयाल चौक पहुंची। यहां पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कमल संदेश बाइक रैली का समापन हुआ। मुख्य अतिथि त्रयंबक ने कहा कि यह रैली ऐतिहासिक रही। हमारे बूथ के कार्यकर्ताओं के दम पर आज आजमगढ़ की दोनों लोकसभाओं में ऐतिहासिक कमल संदेश बाइक रैली का सफल आयोजन किया गया। पदाधिकारियों के नेतृत्व में प्रत्येक बूथ पर 21-21 कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम का गठन किया है। आज प्रत्येक बूथ के बाइक वाले कार्यकर्ताओं ने अपने संकल्प शक्ति का परिचय दिया है। जुलूस में अच्छी खासी भीड़ रही। प्रत्येक पदाधिकारी ने जुलूस को सफल बनाने के लिए जी जान लगा दी थी। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अखिलेश मिश्रा गुड्डू ने स्वयं अपने घर से बाइक पर बैठकर कार्यकर्ताओं की अच्छी खासी भीड़ के साथ जुलूस स्थल पर पहुंचे। इसके बाद सभी बड़े पदाधिकारी अग्रिम पंक्ति में आकर जूलूस की कमान संभाल ली। कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा, रामपाल ¨सह, पंकज कौशिक, संजय यादव, लक्ष्मण मौर्या, डा. अशोक सिंह, सत्येंद्र राय, कमलेंद्र ¨सह, चंद्रपाल ¨सह, अजय ¨सह आदि शामिल थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.