शिक्षाविद् स्व. दीनानाथ लाल श्रीवास्तव को शिक्षकों ने दी श्रद्धांजलि
आजमगढ़ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को ब्रह्मस्थान स्थित शिक्षक सदन में शोकसभा का आयोजन किया गया। इसमें शिक्षाविद् स्व. दीनानाथ लाल श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
जासं, आजमगढ़ : उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को ब्रह्मस्थान स्थित शिक्षक सदन में शोकसभा का आयोजन किया गया। शिक्षाविद् स्व. दीनानाथ लाल श्रीवास्तव के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए इस दौरान उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। पूर्व महामंत्री वेदपाल सिंह ने कहा कि जनपद ने एक बुद्धिजीवी शिक्षक को खो दिया। यह अपूरणीय क्षति है। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि स्व. दीनानाथ हम सबके गुरु एवं मार्ग दर्शक थे। इस मौके पर जिलाधिकारी व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को पत्र भेजा गया कि विद्यालय सुबह आठ से दोपहर एक बजे के स्थान पर सुबह सात बजे से 11 बजे तक की जाए। इसके साथ ही चुनाव ड्यूटी में वाहन के रूप में ट्रक के स्थान पर बस उपलब्ध कराई जाए। इस मौके पर अवधराज सिंह, रामबचन यादव, अमित राय, सुनीता सिंह, मंजूलता राय, अनिल सिंह आदि मौजूद थे।