समाजवादी आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे ईशदत्त
आजमगढ़ : शहर के नेहरू हाल सभागार में बुधवार को स्व. ईशदत्त यादव की 19वीं पुण्यतिथि पर श्र
आजमगढ़ : शहर के नेहरू हाल सभागार में बुधवार को स्व. ईशदत्त यादव की 19वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मैनपुरी के सांसद तेज प्रताप यादव ने स्व. ईशदत्त यादव के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अíपत की। उन्होंने कहा कि स्व. ईशदत्त यादव समाजवादी आंदोलन के मजबूत स्तंभ थे। उन्होंने आजीवन किसानों, पिछड़ों, दलितों और समाज के शोषित तबके के हितों के लिए संघर्ष किया। वह सादगी की प्रतिमूíत थे और नेताजी के अभिन्न सहयोगी के रूप में उन्होंने पूर्वांचल में समाजवादी नीतियों को गांव-गांव पहुंचाया। उन्होंने कहा कि संसद में किसानों के प्रतिनिधि के रूप में स्व. ईशदत्त ने किसानों की लड़ाई लड़ी।
सांसद ने देश व प्रदेश की बदहाली पर चर्चा करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी भोले-भाले किसानों, नौजवानों को अच्छे दिन का सपना दिखा कर सत्ता में आई। आज देश का किसान, नौजवान, व्यापारी, छात्र ठगा महसूस कर रहा है। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का परिणाम है कि आज महंगाई चरम पर है। अपराधी खुलेआम कानून व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। अखिलेश यादव की सरकार में जो विकास कार्य हुए वे वहीं ठप पड़े हैं। श्री यादव ने कहा 2019 के चुनाव में भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंके। स्वर्गीय ईशदत्त यादव को श्रद्धांजलि अíपत करने वालों में पूर्व मंत्री बलराम यादव, दुर्गा प्रसाद यादव, रामआसरे विश्वकर्मा, जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, रामदुलार राजभर, रामकृष्ण यादव, वसीम अहमद, विधायक डा. संग्राम यादव, नफीस अहमद, आलमबदी, कल्पनाथ पासवान, एमएलसी राकेश कुमार यादव, पूर्व विधायक बेचई सरोज, श्यामबहादुर यादव, श्यामनरायन यादव, कमला प्रसाद यादव, अखिलेश यादव, जयराम पटेल, अरविंद यादव, शशांक किशोर यादव, सुनीता ¨सह, भोला मास्टर, केशवप्रसाद यादव, अजय यादव आदि शामिल थे।