कलेक्ट्रेट अभिलेखागार में अवैध प्रवेश, लेन-देन!
आजमगढ़: कलेक्ट्रेट स्थित अभिलेखागार (63 नंबर रूम) में बिना अनुमति अवैध रूप से प्रतिबंध और पैसे के लेन-देन की मामले की जानकारी होते ही अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एक महिला की लेखपाल के खिलाफ शिकायत पर सीसी टीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो उसके किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा पैसे के लेन-देन का मामला प्रकाश में आया। हालांकि पैसे का लेन-देन किस लिए हो रहा था, यह तो जांच का विषय है। लेकिन लगभग साढ़े तीन घंटे तक चली पूछताछ के बाद मुख्य राजस्व अधिकारी आलोक कुमार वर्मा ने आरआरके (राजस्व अभिलेखागार माल) विवेक कुमार से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगी गई है। सीआरओ ने बताया कि जांच आख्या आने के बाद जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सुसंगत कार्रवाई की जाएगी।
आजमगढ़ : कलेक्ट्रेट स्थित अभिलेखागार (63 नंबर रूम) में बिना अनुमति अवैध रूप से प्रतिबंध और पैसे के लेन-देन की मामले की जानकारी होते ही अधिकारियों व कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। एक महिला की लेखपाल के खिलाफ शिकायत पर सीसी टीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई तो उसके किसी दूसरे व्यक्ति द्वारा पैसे के लेन-देन का मामला प्रकाश में आया। हालांकि पैसे का लेन-देन किस लिए हो रहा था, यह तो जांच का विषय है, लेकिन लगभग साढ़े तीन घंटे तक चली पूछताछ के बाद मुख्य राजस्व अधिकारी आलोक कुमार वर्मा ने आरआरके (राजस्व अभिलेखागार माल) विवेक कुमार से पूरे घटनाक्रम की रिपोर्ट मांगी गई है। सीआरओ ने बताया कि जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सुसंगत कार्रवाई की जाएगी।
जहानागंज के धरवारा निवासी सुनीता ¨सह ने अभिलेखागार में चकबंदी विभाग के एक लेखपाल के द्वारा किसी वसीयत संबंधी पत्रावली में लाल स्याही से कुछ अंकित किए जाने का आरोप लगाया। महिला के हंगामा मचाने पर शाम लगभग 4.30 बजे अभिलेखागार के प्रशासनिक अधिकारी वीके श्रीवास्तव, नायब जमाबंदी चंद्रशेखर ¨सह सहित अन्य कर्मचारी मौके पर एकत्र हो गए। जानकारी मिलते ही मुख्य राजस्व अधिकारी ने संबंधित महिला व लेखपाल के अलावा अभिलेखागार के सभी जिम्मेदार कर्मचारियों को तलब किया। चकबंदी विभाग के लेखपाल होने की जानकारी होते हुए उन्होंने एसओसी चकबंदी सुरेशचंद जायसवाल को भी बुलाया। सीआरओ के कक्ष स्थित कंट्रोल रुम में स्थित टीवी से फुटेज खंगाले गए। साथ ही लेखपाल के पास मौजूद उकरौड़ा गांव की फाइल भी देखी गई। फुटेज में और कुछ तो नहीं, लेकिन एक और अन्य किसी अनाधिकृत व्यक्ति द्वारा पैसे के लेन-देन का प्रकरण सामने आया। यह देख सभी भौचक रहे गए। अंत में सीआरओ ने पूरे प्रकरण की रिपोर्ट देने के लिए आरआरके को निर्देशित किया है। रिपोर्ट के बाद अब आगे क्या होगा यह तो जिम्मेदार अधिकारी ही जानें।