विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में अंतरजनपदीय गिरोह का राजफाश, आजमगढ़ और जौनपुर में फैला है आपराधिक इतिहास

By Saurabh Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Fri, 30 Oct 2026 07:24 PM (IST)

देवगांव पुलिस ने चोरी और गृहभेदन की घटनाओं में संलिप्त एक अंतरजनपदीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपितों को ...और पढ़ें

आजमगढ़ में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, 34 मुकदमे दर्ज।

आजमगढ़ में अंतरजनपदीय चोर गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार, 34 मुकदमे दर्ज।

HighLights

  1. देवगांव पुलिस ने अंतरजनपदीय चोर गिरोह का किया पर्दाफाश।

  2. तीन आरोपित गिरफ्तार, चोरी का सामान और हथियार बरामद।

  3. आजमगढ़-जौनपुर में कुल 34 आपराधिक मुकदमे हैं दर्ज।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। देवगांव पुलिस ने चोरी और गृहभेदन की घटनाओं में संलिप्त अंतरजनपदीय गिरोह का राजफाश करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, सोने-चांदी के आभूषण, 1,510 रुपये नकद और .315 बोर का तमंचा व दो कारतूस बरामद किए गए हैं।

गिरफ्तार तीनों आरोपितों के विरुद्ध आजमगढ़ और जौनपुर के विभिन्न थानों में कुल 34 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से बरामद सामान के आधार पर चोरी की दो घटनाओं का अनावरण किया है।

पुलिस के अनुसार, 30 सितंबर की रात देवगांव थाना क्षेत्र के गोपालपुर सोठौली गांव निवासी रामाशंकर यादव के घर के बरामदे में खड़ी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल , दो टीवी और अन्य घरेलू सामान चोरी हो गया था।

इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद 10 अक्टूबर को कंजहित गांव निवासी शिवशंकर के घर में घुसकर बक्से में रखे सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया गया था। इस मामले में भी देवगांव थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस टीम घटनाओं की जांच और आरोपितों की तलाश में जुटी थी। इसी क्रम में शुक्रवार की रात करीब 1:50 बजे मेहनाजपुर रोड स्थित मोलनापुर ओवरब्रिज के नीचे से तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी निशानदेही और कब्जे से चोरी की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल, चांदी की तीन जोड़ी पायल, 15 बिछिया, पीली धातु की एक चेन, 1,510 रुपये नकद तथा तमंचा और कारतूस बरामद किए गए।

गिरफ्तार आरोपितों में देवगांव थाना क्षेत्र के रामचंद्रपुर निवासी संजय राय, मेहनगर थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी सुमित उर्फ सोनू सिंह और निजामाबाद थाना क्षेत्र के तिलहुआ निवासी संतोष सिंह शामिल हैं। संजय राय के विरुद्ध 10, सुमित उर्फ सोनू सिंह के विरुद्ध पांच और संतोष सिंह के विरुद्ध 19 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने संजय राय के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया है।

तीन आरोपितों में संतोष पर सबसे अधिक मुकदमे : पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में संतोष सिंह का आपराधिक इतिहास सबसे लंबा है। उसके विरुद्ध आजमगढ़ के विभिन्न थानों के अलावा जौनपुर के गौराबादशाहपुर और चंदवक थानों में भी मुकदमे दर्ज हैं। संजय राय के विरुद्ध हत्या के प्रयास, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट समेत 10 मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, सुमित उर्फ सोनू सिंह के विरुद्ध धोखाधड़ी और गैंगस्टर एक्ट के पांच मुकदमे दर्ज हैं। तीनों के विरुद्ध देवगांव थाने में दर्ज चोरी के दोनों मुकदमों में भी कार्रवाई की गई है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।