सर्वे कार्य 15 दिन के अंदर पूर्ण करने का निर्देश
प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाइ) में चयनित 17 गांवों के सर्वे में विलंब होने पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने नाराजगी जताई थी।
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 06:56 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 06:56 PM (IST)
जासं, आजमगढ़ : प्रधानमंत्री आदर्श ग्राम योजना (पीएमएजीवाइ) में चयनित 17 गांवों के सर्वे में विलंब होने पर मुख्य विकास अधिकारी आनंद कुमार शुक्ला ने नाराजगी जताई थी। उनके कड़ा रुख अपनाने से सर्वे का कार्य तेज हुआ है। 17 में से एक गांव मिर्जापुर विकास खंड के खानपुर चित्रावत का सर्वे पूर्ण कर लिया गया है। शेष गांवों का सर्वे किया जा रहा है। जिला समाज कल्याण अधिकारी विकास विनोद कुमार सिंह ने बताया कि गांवों के सर्वे का कार्य तेजी से किया जा रहा है। सीडीओ ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 15 दिन के अंदर सभी गांवों के सर्वे पूर्ण करा लिए जाए। इसमें शिथिलता बर्दाश्त नहीं होगी।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें