उप निदेशक पंचायत के नाम से फर्जी नियुक्ति आदेश जारी करने वाला गिरफ्तार, भेजा गया जेल
उप निदेशक (पंचायत) के नाम पर युवक-युवतियों को फर्जी नियुक्ति आदेश देने के आरोप में रितेश मणि त्रिपाठी को आजमगढ़ ...और पढ़ें

आजमगढ़ में फर्जी नियुक्ति आदेश जारी करने वाला होमगार्ड रनर रितेश मणि त्रिपाठी गिरफ्तार।
HighLights
फर्जी नियुक्ति आदेश जारी करने वाला रितेश गिरफ्तार।
होमगार्ड कार्यालय में रनर के पद पर कार्यरत था।
आरोपी को जेल भेजा, विभागीय जांच जारी।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। उप निदेशक (पंचायत) के नाम पर युवक-युवतियों को फर्जी नियुक्ति आदेश देने के आरोपित जिला होमगार्ड कमांडेंट कार्यालय में रनर के पद पर कार्यरत रितेश मणि त्रिपाठी के खिलाफ थाना सिधारी में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके साथ ही विधिक कार्रवाई करने के बाद पुलिस ने आरोपित को जेल भेज दिया है। जिला कमांडेंट होमगार्ड
विनोद झा ने आरोपित रितेश को निलंबित करके विभागीय जांच का आदेश दिया है। दैनिक जागरण में 25 अक्टूबर के अंक में पेज नंबर-सात पर ‘फर्जी नियुक्ति आदेश बनाकर युवक-युवतियों को थमाया, दी तहरीर’ शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद 31 अक्टूबर को सिधारी थाने में आरोपित के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।
उप निरीक्षक मृत्युंजय सिंह ने अपनी टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर उक्त मुकदमें के आरोपित को सुबह 11.25 बजे होमगार्ड ग्राउंड के पास से गिरफ्तार किया है। जनपद कुशीनगर के थाना कसया अंतर्गत सवायां टोला मउववा का स्थानीय निवासी है और वर्तमान में कमिश्नरी कार्यालय के सामने रहता था। उप निदेशक पंचायत कार्यालय में कनिष्ठ सहायक सुनील कुमार सिंह ने फर्जी नियुक्ति आदेश देने के आरोप में रितेश मणि त्रिपाठी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।