आजमगढ़ में पोस्टल बैलेट से मतदान करेंगे 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ व दिव्यांग मतदाता
आजमगढ़ में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियों की समीक्षा की गई, जिसमें संसाधनों की उपलब्धता और विभागीय दायित्वों पर चर्चा ...और पढ़ें

आजमगढ़ में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारी, वरिष्ठ और दिव्यांग मतदाताओं को डाक मतपत्र सुविधा।
HighLights
विधानसभा निर्वाचन 2027 की तैयारियों की समीक्षा हुई।
वरिष्ठ व दिव्यांग मतदाताओं को डाक मतपत्र सुविधा मिलेगी।
मुख्य राजस्व अधिकारी नोडल अधिकारी नामित किए गए।
जागरण संवाददाता, आजमगढ़। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सकुशल कराए जाने के उद्देश्य सेजिला निर्वाचन अधिकारी रविंद्र कुमार के निर्देशन शुक्रवार को मुख्य राजस्व अधिकारी संजीव ओझा ने कलेक्ट्रेट सभागार में निर्वाचन संबंधी विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों की समीक्षा की। जिसमें निर्वाचन के दृष्टिगत आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, विभागवार दायित्वों के निर्धारण और निर्वाचन कार्यों के प्रभावी संचालन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया।
निर्वाचन कार्य के लिए वाहनों की पर्याप्त उपलब्धता एवं उनकी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित कराने के साथ ही 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं एवं दिव्यांग मतदाताओं को नियमानुसार डाक मतपत्र (पोस्टल बैलेट) के माध्यम से मतदान की सुविधा उपलब्ध कराने से संबंधित कार्यों के समन्वय एवं पर्यवेक्षण के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी को नोडल अधिकारी नामित किया गया है। इसके अंतर्गत संबंधित विभागों एवं अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण कराने पर विशेष बल दिया गया।
मुख्य राजस्व अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने विभाग से संबंधित निर्वाचन तैयारियों की अद्यतन जानकारी, उपलब्ध संसाधनों का विस्तृत विवरण एवं प्रस्तावित कार्ययोजना तैयार रखें। निर्वाचन कार्यों में किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाए तथा विभागीय स्तर पर सौंपे गए दायित्वों का समयबद्ध एवं प्रभावी ढंग से निर्वहन सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने कहा कि निर्वाचन एक महत्वपूर्ण एवं समयबद्ध प्रक्रिया है। जिसके सफल संचालन के लिए सभी विभागों के मध्य बेहतर समन्वय, पर्याप्त संसाधनों की उपलब्धता एवं पूर्व नियोजित तैयारियां अत्यंत आवश्यक हैं। इसलिए सभी संबंधित अधिकारी निर्वाचन से जुड़ी व्यवस्थाओं को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक कार्रवाई समय से पूर्ण कराना सुनिश्चित करें।
जिससे विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 को स्वतंत्र, निष्पक्ष, पारदर्शी एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया जा सके। बैठक में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, आजमगढ़ डिपो, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, उपायुक्त एनआरएलएम, एआर कोआपरेटिव, जिला समाज कल्याण अधिकारी, तहसीलदार (न्यायिक) सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।