देश की राजनीति में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका
आजमगढ़ राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पूर्वांचल दौरे के दौरान रविवार को जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि देश की राजनीति में नौजवानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।
जासं, आजमगढ़ : राष्ट्रवादी युवा अधिकार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष शशांक शेखर सिंह पूर्वांचल दौरे के दौरान रविवार को जिले के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से कहा कि देश की राजनीति में नौजवानों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कोई भी राजनीतिक दल लोकसभा चुनाव में नौजवानों के मुद्दों पर गंभीरता से विचार नहीं किया है। सिर्फ युवाओं को छलने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ नेतृत्व विहीन हो गया है। आजमगढ़ को नए नेतृत्व की आवश्यकता है। आजमगढ़ की जनता सांसद व विधायक चुनती है लेकिन नेता नहीं चुन पाती है। आज के समय में करियर ओरियंटेड राजनीति होनी चाहिए नहीं तो देश व लोकतंत्र दोनों मौलिक भ्रष्टाचार के शिकार हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री एवं ब्यूरोक्रेसी की राजनीतिक हस्तक्षेप देश एवं लोकतंत्र के लिए खतरा है। अभिनेता व ब्यूरोक्रेसी जनमत का अपमान करते हैं। राष्ट्रहित में शिक्षा, रोजगार, विकास के लिए मतदान जरूर करें। इस मौके पर रविप्रकाश दुबे, नुरुल्लाह अहमद, हिमांशु मौर्या, मो. जाकिर, दुर्गेश आदि मौजूद थे।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप