Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अवंतिकापुरी धाम के के सुंदरीकरण की जगी उम्मीद

    By JagranEdited By:
    Updated: Tue, 03 May 2022 04:32 PM (IST)

    जागरण संवाददाता रानी की सराय (आजमगढ़) क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल अवंतिकापुरी (आंवक) म

    Hero Image
    अवंतिकापुरी धाम के के सुंदरीकरण की जगी उम्मीद

    जागरण संवाददाता, रानी की सराय (आजमगढ़) : क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल अवंतिकापुरी (आंवक) में राजा जन्मेजय के नाग यज्ञ भूमि पर बने सरोवर का कायाकल्प होगा। अमृत महोत्सव के तहत पंचायती राज निदेशक के निर्देशन में पहुंची टीम ने सुंदरीकरण के लिए सर्वे किया। इस दौरान अवंतिका सामाजिक सेवा समिति के सदस्यों ने वहां की समस्या से कराया।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल अवंतिकापुरी को राजा जन्मेजय की नाग यज्ञ भूमि मानी जाती है। 84 बीघे का सरोवर आज भी विद्यमान है। इसी सरोवर में वर्ष में दो बार लगने वाले स्नान मेले में लोग डुबकी लगाकर मंदिर में पूजन-अर्चन करते हैं। सरोवर की दशा यह है जहां जलकुंभी है वहीं दायरा सिकुड़ता जा रहा है। सरोवर की दशा को देखते हुए अवंतिका सामाजिक सेवा समिति के मुखराम गुप्त, अरुण कुमार, गुलाबचंद, महेंद्र कुमार, अरविद कुमार, योगेंद्र आदि ने जिला प्रशासन को पत्र देकर सरोवर के साथ धाम के सुंदरीकरण की मांग की थी। समिति के लोग तबसे सरोवर के कायाकल्प की उम्मीद लगाए थे। रविवार को पंचायती राज निदेशक ओपी सिंह के निर्देशन में एक टीम अवंतिकापुरी धाम पहुंची। टीम ने समिति के सदस्यों के साथ बातचीत कर मौके का सर्वे किया। टीम के सदस्यों ने बताया कि रिपोर्ट शीघ्र प्रेषित कर दी जाएगी। अमृत महोत्सव के तहत इस पोखरे के सुंदरीकरण का चयन किया गया है। इसके शीघ्र ही कायाकल्प होने की उम्मीद है। सर्वे के बाद समिति के सदस्यों ने उम्मीद जताई है कि सरोवर का अब कायाकल्प हो जाएगा।

    comedy show banner
    comedy show banner