Move to Jagran APP

घाघरा लाल निशान से मात्र 17 सेमी नीचे

(आजमगढ़) घाघरा के जलस्तर की रफ्तार तेजी से बढ़ रहा है। खतरा बिदु से बदरहुआ नाला गेज पर मात्र 17 सेमी नीचे घाघरा बह रही है। पिछले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 11 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। पानी गांव में प्रवेश कर गया है। गांव में जाने वाले मार्ग जलमग्न हो गए हैं। लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर महुला गढ़वल बांध पर हुए रेनकटर की मरम्मत की गई।

By JagranEdited By: Published: Mon, 30 Sep 2019 11:25 PM (IST)Updated: Tue, 01 Oct 2019 06:20 AM (IST)
घाघरा लाल निशान से मात्र 17 सेमी नीचे
घाघरा लाल निशान से मात्र 17 सेमी नीचे

जासं, रौनापार (आजमगढ़) : घाघरा के जलस्तर में तेजी से बढ़ाव जारी है। बदरहुआ नाला गेज पर घाघरा मात्र 17 सेमी नीचे लाल निशान से है। पिछले 24 घंटे में नदी के जलस्तर में 11 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई। पानी गांवों में प्रवेश कर गया है। गांव में जाने वाले मार्ग जलमग्न हो गए हैं। लोग घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों पर शरण ले रहे हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर महुला-गढ़वल बांध पर हुए रेनकट की मरम्मत की गई। महाजी देवारा जदीद में बढ़ाई गई एक नाव

loksabha election banner

जासं, सगड़ी (आजमगढ़) : बाढ़ प्रभावित महाजी देवारा जदीद गांव चारों तरफ पानी से गिर गया है। जहां पर जिलाधिकारी के निर्देश के पर एक नाव का संचालन किया जा रहा था। इसे ध्यान में रखते हुए उपजिलाधिकारी रावेंद्र सिंह ने एक और नाव का संचालन शुरू कराया है।

--------

परसमनपुर प्राथमिक विद्यालय में 60 परिवार ने ली शरण

सगड़ी तहसील क्षेत्र के परसनपुर ग्राम सभा पानी से घिर गया है। निरीक्षण करने पहुंचे उपजिलाधिकारी रावेंद्र सिंह ने स्थिति को देखकर परसमनपुर गांव के 60 परिवार को प्राथमिक विद्यालय परसमनपुर में शरण लेने के लिए निर्देश दिए हैं।

-----------------------

घाघरा के जलस्तर पर एक नजर::::

बदरहुवा नाला गेज :

- खतरा बिदु 71.68 मीटर

- रविवार - शाम चार बजे 71.42 मीटर

- सोमवार - सुबह आठ बजे 71.46मीटर

- सोमवार - शाम चार बजे 71.51 मीटर

- 24 घंटे में कुल 11 सेमी की बढ़ोत्तरी

----

डीघिया नाला गेज :

- खतरा बिदु 70.40 मीटर

- रविवार - शाम चार बजे 69.94मीटर

- सोमवार - सुबह आठ बजे 69.89मीटर

- सोमवार - सुबह चार बजे 69.89मीटर

- 24 घंटा में टोटल पांच सेमी की कमी


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.