घाघरा का जलस्तर बढ़ा, त्रिलोकी के पुरा में कटान शुरू
जागरण संवाददाता, रौनापार (आजमगढ़) : सगडी़ तहसील के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नद
जागरण संवाददाता, रौनापार (आजमगढ़) : सगडी़ तहसील के उत्तरी छोर पर बहने वाली घाघरा नदी के जलस्तर में तीन दिनों से प्रतिदिन वृद्धि जारी है। आसपास के जिलों में बारिश होने के कारण घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि हो रही है। इसका असर क्षेत्र में बहने वाली घाघरा नदी में देखा जा सकता है। घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के कारण नदी ने अपने तटीय क्षेत्रों में कटान तेज कर दिया है।
देवाराखास राजा के मुराली के पूरा जो 16 घर की आबादी पिछले ही साल कट गई थी। इस वर्ष मुराली के पूरा का दूसरा पुरवा के 15 परिवार कटान की जद में आ सकते हैं। उधर त्रिलोकी के पुरा में कटान जारी है। कटान के भय से लोग पलायन कर रहे हैं। त्रिलोकी के पुरा के 18 परिवारों को ग्रामसभा द्वारा दो बिस्वा जमीन गांव से दक्षिण बसने के लिए दिया गया है। मुराली के पुरा के पिछले वर्ष बाढ़ में कटान 16 परिवार को अब तक जमीन मुहैया नहीं हो सकी थी। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि पलटन यादव ने बताया कि मुराली के पूरा के कटान पीड़ितों को भी इस बार दो बिस्वा जमीन ग्राम समाज की रहने के लिए दी जाएगी। जमीन चिह्नित कर ली गई है। जल्द ही कटान पीड़ितों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। घाघरा नदी कृषि योग्य भूमि काट रही है। देवारा रामसरन दुबे, देवारांचल नगर, द्वारा अचल ¨सह, देवारा गरीब दुबे, सिकठिया, गलसदिया आदि गांव जो नदी के तटीय क्षेत्र में है नदी यहां भी कटान कर रही है। घाघरा नदी का जलस्तर सोमवार आठ बजे बदरहुआं नाला पर 70.80 मीटर व डिघिया नाला पर 69.95 मीटर व शाम चार बजे बदरहुआं नाला पर 70.86 मीटर व डिघियानाला पर 69.99 मीटर हो गया है।