डोनाल्ट ट्रंप के सामने गवई कला का प्रशर्दन
आजमगढ़ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व प्रथम महिला मेलानिया ने 24 फरवरी को आगरा के संगमरमरी हुस्न का दीदार किया। ताजमहल से कुछ दूरी पर बिरहा गायक व कठघोड़वा नृत्य के कलाकार मुन्ना लाल यादव ने अपने कलाकारों के साथ अपने कला का प्रदर्शन किया।
जासं, आजमगढ़ : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप व प्रथम महिला मेलानिया ने 24 फरवरी को आगरा के संगमरमरी हुस्न का दीदार किया। ताजमहल से कुछ दूरी पर बिरहा गायक व कठघोड़वा नृत्य के कलाकार मुन्ना लाल यादव ने अपने कलाकारों के साथ अपने कला का प्रदर्शन किया। जनपद वापसी पर लोगों ने रैदोपुर में स्वागत किया। आजमगढ़ निवासी मुन्ना लाल यादव ने बताया कि 32 सदस्यीय दल के साथ आगरा पहुंचे। अपनी गवई संस्कृति को अमेरिका के राष्ट्रपति के सामने कला प्रदर्शन का मौका मिला। अपने दल की तरफ से संस्कृति विभाग और प्रदेश सरकार के निर्देशन पर बड़ी हस्ती के सामने अपनी माटी की महक को पेश करने का मौका मिला। रंगकर्मी सुनील दत्त विश्वकर्मा ने कहा कि ऐ कला और कलाकारों का सम्मान है। ऐसी प्रस्तुति से कलाकारों का मनोबल बढ़ता है। सुबास राम, भानुप्रताप, सुधाकर, रामबृक्ष, नरेश, मोनू, बाबूलाल, अमित, संजय, रामलाल आदि थे।