विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में अग्निवीर में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख की ठगी करने का आरोपित गैंगलीडर गिरफ्तार

By Saurabh Singh Edited By: Abhishek sharma
Published: Sat, 14 Nov 2026 05:06 PM (IST)

आजमगढ़ में अग्निवीर में नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के सरगना मनोज ...और पढ़ें

आजमगढ़ में अग्निवीर नौकरी ठगी का सरगना मनोज यादव गिरफ्तार।

आजमगढ़ में अग्निवीर नौकरी ठगी का सरगना मनोज यादव गिरफ्तार।

HighLights

  1. अग्निवीर नौकरी दिलाने के नाम पर पांच लाख की ठगी।

  2. गिरोह का सरगना मनोज यादव आजमगढ़ से गिरफ्तार।

  3. फर्जी नियुक्ति पत्र देकर दो युवकों से की थी धोखाधड़ी।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। अग्निवीर में नौकरी दिलाने के नाम पर दो युवकों से पांच लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह के गैंगलीडर मनोज यादव को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से एक तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

अतरौलिया थाना क्षेत्र के चनैता गांव निवासी आशीष यादव और हैदरपुर गांव निवासी जयप्रकाश यादव ने 25 मार्च 2026 को अलग-अलग तहरीर देकर शिकायत की थी कि तेजापुर गांव निवासी मनोज यादव और पिंटू यादव उर्फ कृष्णा ने अग्निवीर में नौकरी दिलाने के नाम पर उनसे आनलाइन माध्यम से ढाई-ढाई लाख रुपये लिए थे। इसके बाद उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिए गए। रुपये वापस मांगने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी।

इस मामले में पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के बाद आरोप पत्र न्यायालय भेज दिया गया। इसके बाद आरोपितों के संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट ने 10 सितंबर को गैंग चार्ट अनुमोदित किया था।

इसके आधार पर गैंग्सटर एक्ट के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर महरुपुर अंडरपास के समीप से आरोपित को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई के बाद जेल भेज दिया।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।