विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बांग्लादेश तक फैला है गफ्फार मियां का मानव तस्करी का जाल, प्रेमजाल और नौकरी का झांसा देकर फंसाता था

Published: Mon, 09 Nov 2026 09:28 AM (IST)

पुलिस जांच में युवतियों को प्रेमजाल व नौकरी का झांसा देकर बिहार, बंगाल और बांग्लादेश सीमा तक देह व्यापार के लिए बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

ये तस्वीर AI द्वारा जनरेट की गई है।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। किशोरियों व युवतियों को प्रेमजाल में फंसाकर बिहार और बंगाल में देह व्यापार के लिए बेचने वाले गिरोह का सरगना बिहार निवासी गफ्फार मियां है। उसका नेटवर्क बिहार से लेकर बांग्लादेश की सीमा तक फैला हुआ है।

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य पहले युवतियों को प्रेमजाल और नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फंसाते हैं। युवतियां पहले गफ्फार मियां तक पहुंचाई जातीं हैं।

चार से पांच दिनों तक गफ्फार उनका शारीरिक शोषण करता है। इसके बाद देह व्यापार के लिए युवतियों को बिहार ही नहीं, बल्कि बंगाल के पुरुलिया और बांग्लादेश की सीमा तक ले जाकर बेच देता है।

छह नवंबर को गिरफ्तार गिरोह के दो सदस्यों ने पूछताछ में कई अहम जानकारियां दी हैं। गिरफ्तार आरोपित पति-पत्नी हैं। इनमें सितारा पहले खुद मानव तस्करी का शिकार हो चुकी है। सितारा पहले खुद गफ्फार मियां के गिरोह के चंगुल में फंस चुकी थी।

गफ्फार मियां ने उसे बंगाल में बेचा था, वहां से निकलने के बाद सितारा उसी गिरोह में शामिल हो गईं और युवतियों को फंसाकर लाने लगीं। सबसे हैरानी करने वाली बात यह कि गफ्फार के खिलाफ केवल एक चोरी का मामला दर्ज है। इसमें गफ्फार की पत्नी बिन्द्या भी शामिल हैं।

युवती को पहले बुलाया था गोरखपुर

गफ्फार मियां के कहने पर ही अभिषेक और सितारा 18 मार्च को अहरौला क्षेत्र से एक युवती को लेने पहुंचे थे। दोनों ने पहले उसे गोरखपुर बुलाया, यहां पहुंचने पर उसका मोबाइल और सिमकार्ड तोड़ने के बाद कोलकाता लेकर चले गए। वहां कुछ दिन बहलाने के बाद बिहार में गफ्फार मियां के पास पहुंचा दिया। पुलिस की जांच में पता चला है कि आरोपित गफ्फार ने उसे किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया। पुलिस टीम युवती को बरामद करने में जुटी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।