Move to Jagran APP

जयंती पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी कैप्टन अर्जुन सिंह

जागरण संवाददाता महराजगंज (आजमगढ़) स्वतंत्रता सेनानी कैप्टन अर्जुन सिंह की 121वीं जयंती रविव

By JagranEdited By: Published: Sun, 03 Jan 2021 10:03 PM (IST)Updated: Sun, 03 Jan 2021 10:03 PM (IST)
जयंती पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी कैप्टन अर्जुन सिंह
जयंती पर याद किए गए स्वतंत्रता सेनानी कैप्टन अर्जुन सिंह

जागरण संवाददाता, महराजगंज (आजमगढ़) : स्वतंत्रता सेनानी कैप्टन अर्जुन सिंह की 121वीं जयंती रविवार को उनके पैतृक निवास जूड़ारामपुर गांव में मनाई गई। क्षेत्र के लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कैप्टन अर्जुन सिंह शिक्षण संस्था की छात्राओं द्वारा स्वागत गीत, राष्ट्रगीत व स्वतंत्रता आंदोलन को चित्रित करता नाटक प्रस्तुत किया गया।

loksabha election banner

वक्ताओं ने आजादी के दौरान आंदोलनों व समाज के उत्थान हेतु किए गए कार्यों का स्मरण करते हुए उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया। क्षेत्र के लगभग दो सौ जरूरतमंदों को कंबल वितरित किया गया। भाजपा नेता कृष्णपाल, समाज सेवी रामसकल पटेल, प्रेम प्रकाश राय, सूरज राय, विनोद सिंह, दिवाकर यादव, ओमप्रकाश सिंह, रमेश चंद्र शुक्ला, अनिल कुमार सिंह व शैलेश राय ने अपने विचार रखे। संचालक प्रमोद कुमार सिंह ने किया।

क्रांति दौड़ प्रतियोगिता की तैयारियों में जुटे आयोजक

जागरण संवाददाता, फूलपुर (आजमगढ़) : कस्बे में मकर संक्रांति पर होने वाली दौड़ प्रतियोगिता की तैयारियां शुरू हो गई हैं। गुरुद्वारा संगत जी पर आयोजक मंडल की बैठक अभय सिंह लालू की अध्यक्षता हुई, जिसमें पदाधिकारियों को अलग -अलग जिम्मेदारियां दी गईं। धावकों के विश्राम से लेकर जलपान आदि के स्थान के साथ ही उस मार्ग के मौजूदा दौर की स्थिति पर चर्चा की गई जहां से धावक गुजरेंगे। आयोजक मंडल के मुखिया अभय सिंह लालू, सुरेश मौर्य ने बताया कि दौड़ शंकर जी तिराहे से पशु अस्पताल चौराहा, मिर्चा मंडी होते हुए शंकर जी मंदिर पहुंचकर समाप्त होगी। आशीष, नन्हें, अनिल कुमार, चंदन, परमहंस, अनिल, राजू प्रजापति, अखिलेश सोनकर, शैलेंद्र प्रजापति आदि रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.