भानमती हत्याकांड के चार आरोपित गिरफ्तार
महराजगंज थाना क्षेत्र के चौकना रामचंदर गांव में गुरुवार को बरसात का पानी बहाने के विवाद में एक महिला की लाठी व लोहे की राड से प्रहार कर हत्या कर दी गयी थी। इस हत्याकांड के
By JagranEdited By: Published: Fri, 19 Jun 2020 06:17 PM (IST)Updated: Fri, 19 Jun 2020 06:17 PM (IST)
जासं, महराजगंज (आजमगढ़) : थाना क्षेत्र के चौकना रामचंदर गांव में गुरुवार को महिला की लाठी व लोहे की राड से प्रहार कर हत्या के मामले में चार आरोपितों को पुलिस ने शुक्रवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। बरसात का पानी रोकने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद दूसरे पक्ष ने लाठी व लोहे की राड से रामबदन की पत्नी भानमती देवी (46) के सिर पर प्रहार कर दिया था। गंभीर रूप से घायल भानमती की मौत हो गयी थी। पीड़ित पुत्र दिलीप मौर्य ने गांव के ही अजय मौर्य समेत चार लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज कराया था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें