पूर्व मंत्री ने मार्टिनगंज में एसबीआइ की शाखा खोलने की उठाई मांग
जागरण संवाददाता आजमगढ़ पूर्व राज्य मंत्री व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डाक्टर कृष्ण मुरार
जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : पूर्व राज्य मंत्री व भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डाक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा ने भारत सरकार के वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर से मुलाकात कर मार्टिनगंज में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा खोलने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि मार्टिनगंज तहसली मुख्यालय होने के बाद देश के सबसे बड़े बैंक के रूप में पहचान रखने वाले एसबीआइ का शाखा न होना परेशान करता है। बैंक की योजनाओं का किसान, कारोबारी लाभ नहीं उठा पाते हैं। कृष मुरारी विश्वकर्मा की वित्त राज्य मंत्री से बिहार में चुनाव प्रचार के दौरान मुलाकात हुई थी। इससे पूर्व मार्टिनगंज को नगर पंचायत का दर्जा दिलाने के लिए मुख्यमंत्री से मिले थे। मुख्यमंत्री ने पूर्व मंत्री की मांग पर गंभीरता दिखाते हुए जिला प्रशासन से पूरा ब्योरा तलब किया था। जिसके कुछ दिन बाद ही मार्टिनगंज को नगर पंचायत का तमगा मिल भी गया है। जिला प्रशासन उसे जमीन पर उतारने में जुट भी गया है।