Move to Jagran APP

मुंबई पुलिस की कस्टडी से पूर्व ब्लाक प्रमुख फरार

?????? ?? ?? ?????? ?? ???? ?? ??????? ????? ?? ?????????? ?? ????? ????? ????? ?????? ????? ???? ???? ??? ?? ????? ?? ????? ????? ???????? ??? ???? ?? ??????? ?? ???? ?????? ? ???? ???

By JagranEdited By: Published: Tue, 11 Feb 2020 10:39 PM (IST)Updated: Wed, 12 Feb 2020 06:08 AM (IST)
मुंबई पुलिस की कस्टडी से पूर्व ब्लाक प्रमुख फरार
मुंबई पुलिस की कस्टडी से पूर्व ब्लाक प्रमुख फरार

जागरण संवाददाता, दीदारगंज (आजमगढ़) : मुंबई से एक मुकदमे में पेशी पर वाराणसी कोर्ट आए मार्टीनगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख ठाकुर मनोज सिंह मां से मिलने के बहाने पुलिस अभिरक्षा में मंगलवार सुबह अपने घर आम गांव आ गया। घर पहुंचने के बाद पुलिस कस्टडी से फरार हो गया। उसके फरार होने की भनक पर मुंबई पुलिस के हाथ पांव फूल गए। दीदारगंज पुलिस मंगलवार की दोपहर को आमगांव पहुंच गई। थानाध्यक्ष ने मुंबई के तीन पुलिस र्किमयों एवं आरोपित के चालक को हिरासत में ले लिया। मनोज सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है।

loksabha election banner

दीदारगंज क्षेत्र के आमगांव निवासी ठाकुर मनोज सिंह मार्टीनगंज के पूर्व ब्लाक प्रमुख हैं। रेलवे में नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये वसूलेन के आरोप में उनके खिलाफ केस चल रहा है। वह इसी मुकदमे में वाराणसी कोर्ट में 10 फरवरी को पेश होने आया था। मुंबई के केंद्रीय कारागार से छह आरक्षी उसे लेकर नौ फरवरी को ट्रेन से चले और दस फरवरी को वाराणसी आए। वाराणसी के एसीजेएम कोर्ट नंबर छह में मनोज की पेशी हुई। मुंबई लौटने के लिए ट्रेन में सात लोगों का रिजर्वेशन नहीं हो पाया तो सभी वाराणसी में रुक गए। पुलिस र्किमयों ने बताया कि मंगलवार की सुबह मनोज सिंह ने कहा कि उनकी मां केंसर से पीड़ति हैं। रिजर्वेशन कनफर्म नहीं हुआ तो मां से मुलाकात करूंगा। उसके झांसा में मुंबई पुलिस के सिपाही आ गए। मनोज ने अपनी फार्चुनर गाड़ी भी घर से मंगवा ली। उसे कस्टडी में लेकर तीन पुलिस कर्मी मंगलवार को सुबह करीब 11 बजे आमगांव आ गए। तीन पुलिस कर्मी वाराणसी मे ही रुक गए थे। घर पर परिजनों ने हालचाल पूछा और पुलिस र्किमयों के स्वागत में जुट गए। इसी बीच आरोपित शौच के बहाने भाग निकला। भनक लगी तो पुलिस र्किमयों के होश उड़ गए। पुलिस कस्टडी से मनोज के फरार होने की खबर पाकर दोपहर को दीदारगंज थानाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने मनोज की फार्चुनर गाड़ी को कब्जे में ले लिया। मुंबई के तीन पुलिस कर्मी रामभाऊ मारुति, बालू विट्ठल महाजन, गजानंद अंकुश के साथ ही मनोज के वाहन चालक बबलू पांडेय को भी हिरासत में लेकर दीदारगंज थानाध्यक्ष पूछताछ कर रहे हैं। थानाध्यक्ष एसओ ने कहा कि मुंबई के आरक्षी की तहरीर पर मनोज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। चर्चा है कि मनोज के भतीजा रवि का सोमवार को तिलक था। वह सोमवार की रात में अपने घर आ गया था। दीदारगंज थानाध्यक्ष ने इस बात से इंकार किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.