विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को दिया जीत का मंत्र

By Jeet Bahadur Lal Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 23 Nov 2026 12:57 PM (IST)

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्रनाथ पांडेय ने आजमगढ़ में कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया। उन्होंने बूथ स्तर पर नए मतदाता जोड़ने और योगी सरकार को तीसरी बार सत्ता में लाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया।

आजमगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र।

आजमगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं को मिला जीत का मंत्र।

HighLights

  1. पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया।

  2. नए मतदाता बनाने और महिलाओं को सूची में जोड़ने पर जोर।

  3. योगी सरकार की तीसरी बार जीत के लिए एकजुटता का आह्वान।

जागरण संवाददाता, सगड़ी (आजमगढ़)। सगड़ी विधानसभा क्षेत्र के चंगईपुर स्थित एक निजी विद्यालय में रविवार को भाजपा पदाधिकारियों और पूर्व पदाधिकारियों के साथ बैठक कर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व चंडीगढ़ प्रभारी और केंद्रीय संगठन सचिव डा. महेंद्रनाथ पांडेय ने आगामी विधानसभा चुनाव में जीत का मंत्र दिया।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर छूटे हुए मतदाताओं के साथ-साथ नए मतदाता बनाने और पात्र बहू महिलाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए सभी बूथ अध्यक्ष और कार्यकर्ता की जान से जुट जाएं। उन्होंने अपने कार्यकर्ताओं को उत्साहित करते हुए कहा कि तीसरी बार योगी सरकार बनेगी। कार्यकर्ता पार्टी और सरकार की महत्वपूर्ण कड़ी है।

इस जनपद में भाजपा को मजबूत बनाने के लिए विधानसभा चुनाव में सभी को एकजुट होकर अपना योगदान देना होगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह ने की। संचालन जिला मंत्री नागेंद्र पटेल व चन्द्रशेखर सिंह ने किया। मुख्य रूप से पूर्व विधायक वंदना सिंह, अजमतगढ़ प्रमुख प्रतिनिधि मनीष मिश्रा,ओंकार राय, घनश्याम सिंह पटेल, मंडल अध्यक्ष मनोज श्रीवास्तव,सत्य प्रकाश सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सिंह, मंडल अध्यक्ष सुधीर राय, वीरेंद्र पटेल, सहित दर्जनों की संख्या में पदाधिकारी मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।