Move to Jagran APP

26 विभागों संग 44.21 लाख पौधारोपण करेगा वन विभाग

वन विभाग जिले में चहुंओर हरियाली के लिए 55 लाख नर्सरियां तैयार कर लिया है। 24 नर्सरियों में तैयार पौधे लहलहाने लगे हैं। मानसून की पहली बारिश के साथ वन महोत्सव शुरू किया जाएगा। वन महोत्सव में एक से सात जुलाई के अंदर 44.21 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य है। वन विभाग अभी से रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया है। इसके लिए 26 विभागों को एजेंसी के रूप में बनाया गया है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 28 May 2020 07:24 PM (IST)Updated: Thu, 28 May 2020 07:24 PM (IST)
26 विभागों संग 44.21 लाख पौधारोपण करेगा वन विभाग
26 विभागों संग 44.21 लाख पौधारोपण करेगा वन विभाग

जासं, आजमगढ़ : वन विभाग जिले में चहुंओर हरियाली के लिए 55 लाख नर्सरियां तैयार कर लिया है। 24 नर्सरियों में तैयार पौधे लहलहाने लगे हैं। मानसून की पहली बारिश के साथ वन महोत्सव शुरू किया जाएगा। एक से सात जुलाई के अंदर 44.21 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य है। वन विभाग अभी से रणनीति तैयार करना शुरू कर दिया है। इसके लिए 26 विभागों को एजेंसी के रूप में बनाया गया है।

loksabha election banner

डीएफओ अयोध्या प्रसाद ने बताया कि अबकी वन विभाग खुद 17 लाख पौधे रोपित करेगा। शेष 26 अन्य विभागों को लगाने होंगे। इसमें विभिन्न तरह के पौधे लगाए जाने हैं। वन विभाग इस बार बरसात के मौसम में पौधारोपण के साथ वन विस्तार की तैयारी में लगा है। इसके लिए सभी नर्सरियों में लगभग 55 लाख पौधे तैयार किए गए हैं। इसमें सागौन, आम, शीशम, अर्जुन, नीम, जामुन, पीपल, पाकड़, कटहल, आंवला, अमरूद, नीबू, सहजन, करौंदा आदि शामिल हैं। विभाग अब मानसून आने का इंतजार कर रहा है। जिले की सभी नर्सरियों में पौधे तैयार हो गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.