Move to Jagran APP

कलेक्ट्रेट में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित, शिफ्टवार लगी डयूटी

जागरण संवाददाता आजमगढ़ डीएम राजेश कुमार ने बताया कि घाघरा नदी में आई बाढ़ के कार

By JagranEdited By: Published: Tue, 15 Jun 2021 07:14 PM (IST)Updated: Tue, 15 Jun 2021 07:14 PM (IST)
कलेक्ट्रेट में बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित, शिफ्टवार लगी डयूटी

जागरण संवाददाता, आजमगढ़: डीएम राजेश कुमार ने बताया कि घाघरा नदी में आई बाढ़ के कारण तहसील सगड़ी का क्षेत्र प्रभावित होता है। जिसे देखते हुए बाढ़ व आपदा से संबंधित सूचना के आदान- प्रदान के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष की स्थापना कलेक्ट्रेट भवन के कक्ष में की गई है।

loksabha election banner

उन्होंने बताया कि उप संचालक चकबंदी को इसका नोडल अधिकारी एवं बंदोबस्त अधिकारी चकबंदी को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया जाता है। बाढ़ नियंत्रण कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर- 9454417172 व फोन नंबर 05462-220220 है। संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि अपने विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की शिफ्टवार डयूटी सुबह सात बजे से दिन में दो बजे तक और दो बजे से रात नौ बजे तक एवं रात नौ बजे से सुबह सात बजे तक लगाकर कलेक्ट्रेट मुख्यालय के आपदा प्रबंधन कार्यालय में तत्काल उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि यह ड्यूटी तत्काल प्रभाव से 15 अक्टूबर तक अनवरत चलेगी। इसलिए संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को समय से कंट्रोल रूम में उपस्थित रहकर कार्य करने का निर्देश दें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.