भाजपा के पांच मंडल अध्यक्ष चुने गए
जागरण टीम आजमगढ़ भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक चुनाव में रविवार को फूलपुर माहुल बरदह सठियांव व तहबरपुर में मंडल अध्यक्षों के चुनाव हुए। जिसमे दो लोग चुनाव जीत कर मंडल अध्यक्ष बने तो तीन लोग निर्विरोध चुने गए। मंडल अध्यक्ष के समर्थकों में काफी हर्ष रहा। समर्थकों ने फूल माला पहनाकर उनको बधाई दी। फूलपुर से नागेंद यादव सठियांव से रामबचन चौहान मंडल अध्यक्ष के लिए चुने गए। वहीं माहुल से गौरव प्रताप सिंह तहबरपुर से पंकज कुमार राय व बरदह से बृजेश राय निर्विरोध मंडल अध्यक्ष चुने गए।
जागरण टीम, आजमगढ़ : भारतीय जनता पार्टी में संगठनात्मक चुनाव में रविवार को फूलपुर, माहुल, बरदह, सठियांव व तहबरपुर में मंडल अध्यक्षों के चुनाव हुए। इसमें दो लोग चुनाव जीतकर मंडल अध्यक्ष बने तो तीन लोग निर्विरोध चुने गए। समर्थकों ने माला पहनाकर बधाई दी। फूलपुर से नागेंद यादव, सठियांव से रामबचन चौहान मंडल अध्यक्ष के लिए चुने गए। वहीं माहुल से गौरव प्रताप सिंह, तहबरपुर से पंकज कुमार राय व बरदह से बृजेश राय निर्विरोध मंडल अध्यक्ष चुने गए।