विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में डीएपी न मिलने से नाराज किसानों ने सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन

By Ved Prakash Sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Mon, 16 Nov 2026 03:34 PM (IST)

आजमगढ़ में डीएपी खाद न मिलने से नाराज किसानों ने मार्टीनगंज के फूलेश गांव स्थित सहकारी समिति पर प्रदर्शन किया। ...और पढ़ें

आजमगढ़ में डीएपी न मिलने से किसानों का प्रदर्शन, बुवाई में देरी का डर।

आजमगढ़ में डीएपी न मिलने से किसानों का प्रदर्शन, बुवाई में देरी का डर।

HighLights

  1. किसान डीएपी खाद न मिलने से हुए नाराज।

  2. मार्टीनगंज की सहकारी समिति पर किया प्रदर्शन।

  3. समय पर डीएपी आपूर्ति की मांग की किसानों ने।

जागरण संवाददाता, दीदारगंज (आजमगढ़)। डीएपी न मिलने से नाराज किसानों ने रविवार को विकास खंड मार्टीनगंज के फूलेश गांव स्थित सहकारी समिति पर प्रदर्शन करते हुए आपूर्ति की मांग की।

प्रदर्शन करने वाले फुलेश, आमगांव, पिपरौला, गम्हिरी, सूघरपुर, करूईं सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि किसानों को जब चना, मटर, सरसो, आलू, धनिया, लहसुन के साथ साथ गेंहू की बुवाई करने के लिए डीएपी की जरुरत पड़ती है तो कभी भी सहकारी समिति पर डीएपी उपलब्ध नही होती है।

ऐसे में जब भी सहकारी समिति पर डीएपी आती है तो कुछ सीमित मात्रा में ही आती है, जिससे किसानों को समय से डीएपी उपलब्ध नही हो पाती है। डीएपी उपलब्ध न होने से किसानों की बुआई पिछड़ जाती है। हालाकि अभी तक दो बार डीएपी सहकारी समिति पर आ चुकी है, लेकिन अभी भी कई गांव के सैकड़ो किसान वंचित है।

उन्होंने यह भी कहा कि जब सहकारी समिति पर डीएपी नही मिलती है तो किसानों को बाजार में मंहगी डीएपी खरीदक बुआई करने में कमर टुट रही है। किसानों ने प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए डीएपी उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में गंगा प्रसाद सिंह, पंचम राजभर, जितेन्द्र राजभर, पंकज मिश्र, जितेन्द्र कहार सहित अन्य किसान शामिल रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।