विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में डीएपी के लिए भटक रहे किसान, एक सप्ताह में उपलब्ध नहीं हुई खाद तो करेंगे आंदोलन

By Ved Prakash Sharma Edited By: Abhishek sharma
Published: Tue, 17 Nov 2026 01:55 PM (IST)

आजमगढ़ के मार्टीनगंज क्षेत्र में किसान डीएपी खाद की किल्लत से परेशान हैं और साधन सहकारी समिति से खाली हाथ ...और पढ़ें

फत्तेपुर साधन सहकारी समिति पर पहुंचे किसानों को लौटना पड़ा बैरंग।

फत्तेपुर साधन सहकारी समिति पर पहुंचे किसानों को लौटना पड़ा बैरंग।

HighLights

  1. मार्टीनगंज में डीएपी खाद की भारी किल्लत से किसान परेशान।

  2. साधन सहकारी समिति से खाद न मिलने पर किसानों में नाराजगी।

  3. एक सप्ताह में खाद न मिलने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी।

जागरण संवाददाता, नंदाव (आजमगढ़)। मार्टीनगंज क्षेत्र में डीएपी खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। खाद के लिए किसान फत्तेपुर स्थित साधन सहकारी समिति का चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ रहा है। सोमवार को समिति पर पहुंचे किसानों ने खाद नहीं मिलने पर नाराजगी जताई और आंदोलन की रणनीति बनाई।

भीरा, जिवली, असवनिया, ठेकमा और मार्टीनगंज सहित आसपास के गांवों के किसानों महेंद्र सिंह, कन्हैया यादव, राकेश राजभर, शिवानंद, उमाशंकर, बद्री प्रसाद और एडवोकेट सचिन ने बताया कि वे डीएपी लेने के लिए समिति पहुंचे थे, लेकिन खाद उपलब्ध नहीं होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। समय से खाद नहीं मिलने के कारण खेतों में बोआई प्रभावित हो रही है।

किसानों का कहना है कि बोआई के समय डीएपी की जरूरत होती है। ऐसे में खाद की अनुपलब्धता से उनकी परेशानी बढ़ गई है। आक्रोशित किसानों ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर समिति पर डीएपी उपलब्ध नहीं कराई गई तो वे आंदोलन करेंगे। इसके तहत धान और गेहूं की खरीद का बहिष्कार करने के साथ ही चक्का जाम और जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।