विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आजमगढ़ में निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अतरौलिया से स्पष्टीकरण तलब, जान लें पूरा प्रकरण

By Anil Mishra Edited By: Abhishek sharma
Published: Thu, 26 Nov 2026 01:42 PM (IST)

आजमगढ़ में डीएम रविंद्र कुमार ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के तहत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य का औचक निरीक्षण किया। लापरवाही पाए जाने पर उन्होंने अतरौलिया के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी से स्पष्टीकरण मांगा और बीएलओ को सख्त निर्देश दिए।

प्राथमिक विद्यालय मरगूबपुर के बूथ संख्या-253 के निरीक्षण के दौरान मिली गंभीर लापरवाही।

प्राथमिक विद्यालय मरगूबपुर के बूथ संख्या-253 के निरीक्षण के दौरान मिली गंभीर लापरवाही।

HighLights

  1. डीएम ने अतरौलिया विधानसभा के तीन मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया।

  2. मरगूबपुर बूथ पर बीएलओ की गंभीर लापरवाही सामने आई।

  3. निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अतरौलिया से स्पष्टीकरण तलब किया गया।

जागरण संवाददाता, आजमगढ़। विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य की प्रगति एवं बीएलओ के किए जा रहे कार्यों की वास्तविक स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी/डीएम रविंद्र कुमार ने बुधवार को विधानसभा क्षेत्र अतरौलिया के तीन मतदेय स्थलों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जीरो एवं लागिन न करने वाले मतदेय स्थलों पर विशेष रूप से पहुंचकर बीएलओ की उपस्थिति, निर्वाचन संबंधी अभिलेखों तथा पोर्टल पर की जा रही आनलाइन फीडिंग की स्थिति की जानकारी ली।

मतदेय स्थल प्राथमिक विद्यालय मरगूबपुर के बूथ संख्या-253 पर निरीक्षण के दौरान गंभीर लापरवाही सामने आई। संबंधित बीएलओ द्वारा अभी तक अपनी ड्यूटी ग्रहण नहीं की गई थी और न ही निर्वाचन संबंधी कार्य प्रारंभ किया गया था। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी अतरौलिया से स्पष्टीकरण प्राप्त करने के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य में किसी भी स्तर पर उदासीनता एवं लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी और संबंधित की जवाबदेही निर्धारित की जाएगी। किसान बालिका विद्यालय रानीपुर के बूथ संख्या-202 की सूचनाएं सही पाई गईं। हालांकि संबंधित सूचनाएं निर्धारित प्रारूप में अंकित नहीं थीं।

जिला निर्वाचन अधिकारी ने अभिलेखों को निर्धारित प्रारूप में व्यवस्थित एवं अद्यतन रखने के निर्देश दिए। प्राथमिक विद्यालय पियरिया के बूथ संख्या-313 का निरीक्षण करने पर वहां निर्वाचन संबंधी कार्य संतोषजनक पाया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को भी निर्देशित किया कि वे अपने अधीनस्थ बीएलओ के कार्यों की नियमित निगरानी एवं समीक्षा करें और यह सुनिश्चित करें कि प्रत्येक मतदेय स्थल पर निर्वाचन संबंधी कार्य सुचारु रूप से संचालित हो।

जिले के समस्त बीएलओ को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के अंतर्गत प्रतिदिन प्राप्त होने वाले फार्म-6, फार्म-7 एवं फार्म-8 की प्रविष्टियां अनिवार्य रूप से बीएलओ रजिस्टर में दर्ज की जाएं तथा प्राप्त फार्मों की आनलाइन पोर्टल पर उसी दिन फीडिंग एवं अपलोडिंग सुनिश्चित की जाए। किसी भी फार्म को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि आनलाइन पोर्टल पर सूचनाएं अपलोड करने में लापरवाही, शिथिलता अथवा अनावश्यक विलंब करने वाले बीएलओ के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।