दिव्यागजनों में उपकरण वितरित
जागरण संवाददाता रानी की सराय (आजमगढ़) जनपद स्तरीय उपकरण वितरण कैंप अभियान के तहत
जागरण संवाददाता, रानी की सराय (आजमगढ़) : जनपद स्तरीय उपकरण वितरण कैंप अभियान के तहत ब्लाक संसाधन केंद्र पर सोमवार को दिव्यागों में उनके लिए यंत्र वितरित किए गए। उपकरण पाकर दिव्यांग खुश नजर आए। कैंप का शुभारंभ सर्व शिक्षा अभियान के प्रमुख संतोष कुमार व खंड शिक्षा अधिकारी रनजीत लाल ने दीप प्रज्वलित कर किया। वहीं छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत कर लोगों का मन मोह लिया। वक्ताओं ने कहाकि दिव्यांग अपने अंदर हौसला रखें। शिक्षा जीवन का मूल आधार है इसे अपनाएं। कैंप में 20 ट्राईसाइकिल, 26 ह्वीलचेयर, आठ बैशाखी, 11 ब्रेलकीट, नौ एमआर कीट और 68 कान की मशीन का वितरण किया गया। उपकरण पाने के बाद दिव्यांग प्रसन्न नजर आए। दिनेश यादव, भरत मिश्रा, मनोज कुमार, सुनील कुमार, अर्जुन, सूर्य प्रताप आदि रहे।