Move to Jagran APP

अखंड भारत के निर्माण के पक्षधर थे डा. मुखर्जी

जागरण संवाददाता आजमगढ़ जनसंघ के संस्थापक डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर लोगों ने उन्हें याद करते हुए अखंड भारत के निर्माण का पक्षधर बताया। उसके बाद भाजपा ने सरकार की मंशा के अनुसार पूरे जिले में पौधारोपण किया। भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में डा. मुखर्जी के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए गोष्ठी का आयोजन किया गया। ध्रुव सिंह ने कहा कि डा. मुखर्जी ने अखंड भारत के निर्माण के लिए आंदोलन छेड़ा। अध्यक्ष ने जिले भर में 25 हजार पौधे लगाने की बात कही। क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 06:48 PM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 06:48 PM (IST)
अखंड भारत के निर्माण के पक्षधर थे डा. मुखर्जी
अखंड भारत के निर्माण के पक्षधर थे डा. मुखर्जी

जागरण संवाददाता, आजमगढ़ : जनसंघ के संस्थापक डा. श्याम प्रसाद मुखर्जी के जन्मदिवस पर लोगों ने उन्हें याद करते हुए अखंड भारत के निर्माण का पक्षधर बताया। उसके बाद भाजपा ने सरकार की मंशा के अनुसार पूरे जिले में पौधारोपण किया।

loksabha election banner

भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आजमगढ़ सदर ध्रुव सिंह के नेतृत्व में डा. मुखर्जी के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए गोष्ठी का आयोजन किया गया। ध्रुव सिंह ने कहा कि डा. मुखर्जी ने अखंड भारत के निर्माण के लिए आंदोलन छेड़ा। अध्यक्ष ने जिले भर में 25 हजार पौधे लगाने की बात कही। क्षेत्रीय महामंत्री सहजानंद राय, जयनाथ सिंह, प्रेम प्रकाश राय, देवेन्द्र सिंह, श्रीकृष्ण तिवारी, श्रीकृष्ण पाल, डा. श्याम नारायण सिंह, नन्हकू राम सरोज, बृजेश यादव, हरिवंश मिश्रा, विनोद उपाध्याय, चंडेश्वर राय, पूनम सिंह, अवनीश मिश्रा, मयंक गुप्ता, महेंद्र मौर्या, विवेक निषाद, विनय प्रकाश गुप्त, राजेश सिंह महुवारी, जोगेंद्र सिंह, अभिनव श्रीवास्तव, राजीव शुक्ला, बलवंत सिंह, जीत बहादुर सिंह, शैलेंद्र आदि रहे। मिशन स्कूल आफ नर्सिंग हरबंशपुर में डा. अशोक कुमार सिंह ने डा. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किया। तत्पश्चात पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में उदयचंद्र बरनवाल, इन्द्रसेन सिंह, संदीप सिंह सोनु, डीके चैबे, प्रतिभा, पूनम, गीता, सर्वेश सिंह आदि उपस्थित रहे।

देवगांव : चिरकिहिट, श्रीकांतपुर, बरसेरवा, बड़ागांव, लालगंज, अगेहता, सोफीपुर, रेतवा चन्द्रभानपुर, खनियरा आदि सेक्टरों में डा. मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। मंडल अध्यक्ष रजनीकांत त्रिपाठी ने कहा कि डा. मुखर्जी ने अपना जीवन संघर्ष और चुनौतियों के रास्ते पर गुजारा है। इस अवसर पर अवधराज यादव, आशीष कुमार सिंह, संजय जायसवाल, गौरव रघुवंशी, आदर्श राय, अवधेश राय, विशाल राय, आनंद कुमार राय आदि रहे।

इसी क्रम में पूर्व राज्यमंत्री व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा अपने आवास बिद्राबाजार पर डा. मुखर्जी जी के जन्मदिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित की। उसके बाद दीदारगंज विधानसभा के मोहम्मदपुर मंडल के ग्राम अंबरपुर में पौधारोपण किया गया। विजय प्रकाश मिश्र, अवधेश चौहान, उग्रसेन चौहान, अरविद यादव, सुरेंद्र सिंह पटेल, अभय प्रताप, शोभनाथ, नंदकिशोर, शिव बचन यादव आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.