केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए दिव्यांग ने दी पेंशन
आजमगढ़ : केरल में बाढ़ की विभीषिका से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अब आमजन भी आगे आ रहे
आजमगढ़ : केरल में बाढ़ की विभीषिका से प्रभावित लोगों की मदद के लिए अब आमजन भी आगे आ रहे हैं। एक दिव्यांग व्यक्ति और एक सेवानिवृत्त बैंक कर्मी ने जिला प्रशासन के माध्यम से कुल 11 हजार रुपये की आíथक सहायता दी।
तहसील निजामाबाद के विकास खंड रानी की सराय के रानीपुर गांव निवासी बृजराज ¨सह एक किसान हैं। कई वर्ष पूर्व एक सड़क हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पैर से दिव्यांग होने के कारण उन्हें सरकार से विकलांगता पेंशन मिलती है। उन्होंने जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी से मुलाकात की और केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आíथक मदद की बात रखी। इसके बाद उन्होंने मुख्य राजस्व अधिकारी आलोक कुमार वर्मा को जिलाधिकारी कोष के लिए 10 हजार रुपये नकद प्रदान किए। जिलाधिकारी ने उनकी नेक पहल की सराहना की। उधर, स्टेट बैंक मुख्य शाखा के सेवानिवृत्त कर्मचारी और शहर के काली चौरा रैदापुर निवासी हरिनाथ ¨सह ने नवागत अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गुरुप्रसाद गुप्ता को एक हजार रुपये का चेक केरल के बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए सौंपा।