14 लोगों को जिला प्रशासन ने किया जिला बदर
जागरण संवाददाता आजमगढ़ गोहत्या अवैध शराब का धंधा करने वाले छेड़छाड़ लूट डकैती
By JagranEdited By: Published: Tue, 30 Nov 2021 05:21 PM (IST)Updated: Tue, 30 Nov 2021 05:21 PM (IST)
जागरण संवाददाता, आजमगढ़: गोहत्या, अवैध शराब का धंधा करने वाले, छेड़छाड़, लूट, डकैती आदि मामलों में वांछित ग्रामीण क्षेत्र के कुल 14 लोगों को जिला प्रशासन ने जिला बदर किया है। अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) अनिल कुमार मिश्र ने बताया कि जिला बदर किए गए लोगों को पुलिस की संस्तुति के बाद नोटिस जारी करके तलब किया गया था। उन्होंने अपना पक्ष रखा और सुनवाई के बाद इन लोगों को जिलाबदर का आदेश सुनाया गया है। इन सभी को जनपद की सीमा से बाहर रखने की जिम्मेदारी संबंधित थाना पुलिस की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें